फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: सात साल रहने के बाद किराएदार ने घर में छोड़ा 3 हजार बीयर कैन और यूरिन पैकेट, मालिक को भी आई उल्टी

Thu, 17 Jul 2025 01:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: दरअसल क्रिस और सैंड्रा ने 2018 में अपनी बेटी के लिए एक दो-बेडरूम वाला फ्लैट खरीदा था। लेकिन एक जरूरतमंद दोस्त को देखकर उन्होंने वह फ्लैट 30 पाउंड प्रति सप्ताह के मामूली किराए पर देने का फैसला किया। उम्मीद थी कि वह कुछ वक्त वहां रहेगा, थोड़ी बहुत पेंटिंग में मदद करेगा और समय पर फ्लैट खाली कर देगा।
विज्ञापन
किराएदार ने मकान किया गंदा - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के न्युनेटन में रहने वाले 70 वर्षीय क्रिस कॉन्सिडाइन और उनकी 58 वर्षीय पत्नी सैंड्रा को जब 7 साल बाद अपने ही फ्लैट में कदम रखने का मौका मिला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस घर को उन्होंने एक दोस्ती और दया की भावना से अस्थायी तौर पर किराए पर दिया था, उसकी जो हालत सामने आई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली थी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
दरअसल क्रिस और सैंड्रा ने 2018 में अपनी बेटी के लिए एक दो-बेडरूम वाला फ्लैट खरीदा था। लेकिन एक जरूरतमंद दोस्त को देखकर उन्होंने वह फ्लैट 30 पाउंड प्रति सप्ताह के मामूली किराए पर देने का फैसला किया। उम्मीद थी कि वह कुछ वक्त वहां रहेगा, थोड़ी बहुत पेंटिंग में मदद करेगा और समय पर फ्लैट खाली कर देगा। लेकिन यह भरोसा उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुआ। शुरू में उस व्यक्ति ने केवल एक बार किराया दिया और फिर न सिर्फ भुगतान करना बंद कर दिया बल्कि फ्लैट खाली करने से भी साफ इनकार कर दिया। इस दौरान उसने कानून की कमियों का फायदा उठाते हुए फ्लैट को अपने कब्जे में बनाए रखा और सात साल तक मकान मालिकों को अंदर घुसने तक नहीं दिया।

फ्लैट में गंदगी फैलाकर गया था शख्स
जनवरी 2024 में आखिरकार वह व्यक्ति फ्लैट से बाहर निकला। जब जून में क्रिस और सैंड्रा वहां पहुंचे तो सामने जो नजारा था, उसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। कमरे में चारों ओर 3 हजार से ज्यादा बीयर के खाली कैन पड़े थे। कुछ कैनों में पेशाब था, कई जगह मल से भरे बैग और सड़े हुए खाने के टेकअवे पैकेट बिखरे थे। हालत इतनी दयनीय थी कि घर में सांस लेना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


रूम के अंदर कदम नहीं रख पाए मकान मालिक
क्रिस ने बताया, "हर जगह गंदगी का अंबार था। फर्श पर कदम रखने की जगह नहीं थी। दीवारें टूटी हुई थीं, फर्नीचर टूटे थे और टॉयलेट की हालत तो देखने लायक भी नहीं थी। बिना किसी चीज को छुए, कुछ भी साफ करना संभव नहीं था।" क्रिस खुद एक गंभीर बीमारी, कैंसर से जूझ रहे हैं और इस पूरी स्थिति ने उन्हें भावनात्मक और शारीरिक रूप से तोड़ दिया है। वह बताते हैं कि जब वह उस व्यक्ति से पहली बार डीपीडी में डिलीवरी का काम करते हुए मिले थे तो वह एक तंबू में रह रहा था। उन्हें उस पर तरस आया और उन्होंने मदद की भावना से फ्लैट में जगह दी। “मुझे लगा था कि इंसानियत निभा रहा हूं, लेकिन उसी इंसान ने मेरे साथ विश्वासघात किया,” क्रिस ने दुख के साथ कहा। सैंड्रा ने भी इस अनुभव को बेहद तकलीफदेह बताया। उन्होंने कहा, "हमने कभी उसे किरायेदार की तरह नहीं देखा। वह दोस्त था, इसलिए कभी किराया बढ़ाने की बात भी नहीं की। लेकिन हमें इस बात का पछतावा है कि हमने गलत व्यक्ति पर भरोसा किया।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें