सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं होता है। इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बेड पर लेटा हुआ नजर आता है जिसके दाहिने हाथ और पैर पर प्लास्टर चढ़ा है। इस शख्स का हाल ही में एक्सीडेंट हुआ है इस कारण वह चल फिर नहीं सकता। ऐसी स्थिति में लोग कई बार उदास या परेशान हो जाते हैं। वहीं वीडियो में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां दर्द के बीच भी शख्स मुस्कुराता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अपने कमरे में बेड पर आराम से लेटा हुआ है। इसी बीच उसके कुछ दोस्त दरावाजा खोलकर कमरे में आते हैं। इस दौरान मिलने जुलने की बजाय दोस्त उसे एक खास तरह के मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते हैं।