फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: सात समंदर पार भी छाया छठी मईया का भक्ति गीत, अफ्रीकी शख्स का अंदाज जीत लेगा दिल

Fri, 13 Nov 2026 02:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अफ्रीकी शख्स ने छठी मईया का गीत गाकर और जय छठी मईया कहकर भारतीयों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
विज्ञापन
विदेशी शख्स ने गाया छठी मईया का गीत - फोटो : इंस्टाग्राम@onu_special_africa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की संस्कृति और यहां के त्योहारों की खासियत ही कुछ ऐसी है कि इनका रंग सिर्फ देश के लोगों पर ही नहीं, बल्कि विदेशियों पर भी चढ़ता नजर आता है। यहां के पर्व-त्योहारों में शामिल होने वाले विदेशी मेहमान जब भारतीय रीति-रिवाजों को अपनाते हैं तो यह नजारा लोगों का दिल जीत लेता है। खासकर जब कोई विदेशी भारतीय त्योहारों के प्रति अपनी श्रद्धा और प्यार जाहिर करता है तो खुशी और भी बढ़ जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक अफ्रीकी शख्स छठ पूजा की शुभकामनाएं देते नजर आ रहा है। उनका अंदाज देखकर लोग भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो में क्या है खास?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अफ्रीकी नागरिक बेहद सादगी के साथ नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में वह छठी मैया का गीत गुनगुनाते सुनाई देता है। इसके बाद वह कैमरे के सामने आकर हिंदुस्तान के सभी भाइयों और बहनों को छठ पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता है। वह अपने संदेश के आखिर में 'जय छठी मईया' भी कहता है। उसके बोलने का अंदाज और भारतीय त्योहार के प्रति उसका लगाव लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आमतौर पर छठ पूजा के दौरान बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है। ऐसे में किसी विदेशी शख्स के मुंह से छठी मईया के गीत और जयकारे सुनना लोगों के लिए खास बन गया है।




भारतीय संस्कृति का दिखा खूबसूरत रंग
छठ महापर्व भारत के प्रमुख लोक पर्वों में से एक है। इस दौरान श्रद्धालु भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा करते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में साफ-सफाई, शुद्धता, नियम और संयम का खास ध्यान रखा जाता है। व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। यही वजह है कि जब कोई विदेशी भी इस पर्व से जुड़कर अपनी खुशी जाहिर करता है, तो लोगों को भारतीय संस्कृति की खूबसूरती का एहसास होता है। यह दिखाता है कि त्योहारों की खुशियां और आस्था किसी एक देश या सीमा तक सीमित नहीं रहतीं।
विज्ञापन


लाखों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों यूजर्स इसे पसंद कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोग इस शख्स के अंदाज और सादगी की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों को उनका छठ पूजा के लिए इस तरह शुभकामनाएं देना बेहद प्यारा लगा। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें