फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: अफगानिस्तान में अभी भी मिल रही ये खास चीज, भारत में लगभग हो चुकी गायब, आप जानकर भी नहीं करेंगे यकीन

Tue, 16 Jun 2026 02:49 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अफगानिस्तान के बाजार से एक ऐसी चीज बिकते हुए दिखाता है। जो एक समय में भारत में म्यूजिक लवर की पहली पसंद रही होगी। 
विज्ञापन
अफगानिस्तान के बाजारों में बिकी ऑडियो कैसेट - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Afghanistan Market Audio Cassette Viral Video:  एक समय भारत में म्यूजिक लवर की पहली पसंद ऑडियो कैसेट होती थीं, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बदलता गया सीडी और एमपी3 प्लेयर का चलन बढ़ने लगा। इसके बाद स्मार्टफोन, इंटरनेट और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म आने से ऑडियो कैसेट का बाजार तेजी से कम होता चला गया। आज हाल ये हैं कि भारत के बाजार में ऑडियो कैसेट बहुत कम देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत में लगभग गायब हो चुकी ऑडियो कैसेट को अफगानिस्तान के बाजार में बिकते हुए दिखाता है।

विज्ञापन

 

Viral Video: सहारा रेगिस्तान बना ऑफिस, ऊंट की पीठ पर लैपटॉप खोल काम करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: लड़के ने दोस्तों के सामने मजाक-मजाक में खा ली नागा मिर्ची, फिर जो हुआ उड़ा देगा आपके होश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर अफगानिस्तान के एक बाजार में पहुंचता है, जहां दुकानों पर पुराने ऑडियो कैसेट सजे नजर आते हैं। इन्हें देखकर वह कहता है कि, भारत में यह चीज लगभग बंद हो चुकी है, लेकिन यहां आज भी आसानी से मिल रही है और वो हैं कैसेट। जब मैं छोटा था, तब हम वॉकमैन में कैसेट लगाकर गाने सुना करते थे। उस समय इसका अलग ही शौक था। इसके बाद वह कैमरे में दुकान पर रखे दर्जनों कैसेट दिखाता है और कहता है कि अब भारत में ऐसी चीजें शायद ही देखने को मिलती हैं। उसके मुताबिक, आज ये कैसेट किसी एंटीक कलेक्शन से कम नहीं लगते। 

 


अफगानिस्तान के बाजार में बिकती ऑडियो कैसेट के इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और पंसद भी किया है। बता दें कि अफगानिस्तान के एक बाजार से सामने आए इस वीडियो ने 90 के दशक की यादें ताजा कर दी हैं। 

 

वायरल वीडियो देख कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- कैसेट और वॉकमैन उनके बचपन की सबसे खूबसूरत यादों का हिस्सा रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- एक समय था, जब नई फिल्म रिलीज होते ही उसकी कैसेट खरीदने का अलग ही उत्साह होता था। तो वहीं कई यूजर्स ने कहा कि, डिजिटल दौर की सुविधाओं के बावजूद कैसेट की आवाज और उसे सुनने का अनुभव आज भी खास लगता है।

Virl Video: ऑफिस पॉलिटिक्स ने तोड़ा शख्स का हौसला, 18 साल बाद नौकरी को कहा अलविदा, भावुक कर देगा वीडियो 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें