Zara Hatke: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर लोग चौंक जाते हैं। अक्सर लोग इनकी चर्चा करते हैं। धरती पर एक ऐसा ही गांव जिसकी समय-समय चर्चा होती है। यहां गांव इंग्लैंड में स्थित हैं। यहां पर जाने पर पता चलता है कि समय थम गया है। गांव में घर, गलियां, चौराहे, लैंपपोस्ट सब 20वीं सदी के शुरुआत की तरह ही हैं। इस गांव में आने वाले को ऐसा लगता है, जैसे वो एक सदी पीछे चला गया हो।
यह गांव इंग्लैंड के डॉर्सेट में स्थित है, जिसका नाम टाइनहैम है। यह बीते अतीत का एक ऐसा अवशेष है, जो समय में ठहर चुके हैं। हालांकि, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यहां रहने वाले लोगों को जबरन गांव छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था।