फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सक्षम की याद में डूबी आंचल, तस्वीर को निहारते हुए फूल चढ़ाए और दुपट्टे से पोंछा, वीडियो वायरल

Wed, 03 Dec 2025 10:59 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इंटरकास्ट लव स्टोरी का दुखद अंत तब हुआ जब लड़की के परिवार ने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। अब सोशल मीडिया पर प्रेमिका का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह गुमसुम होकर प्रेमी की तस्वीर को निहारती नजर आ रही है।
विज्ञापन
प्रेमी की तस्वीर के सामने बैठी दिखी आंचल - फोटो : एक्स@YadavAnviRoyal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नांदेड़ से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने लोगों के दिलों को अंदर तक हिला दिया है। प्यार के किस्से तो बहुत सुने होंगे। किसी ने इंतजार किया, किसी ने संघर्ष किया, लेकिन यहां कहानी बिल्कुल अलग, बेहद दर्द भरी और झकझोर देने वाली है। कुछ दिनों पहले एक अंतरजातीय प्रेम संबंध को लेकर एक युवक की उसके प्रेमिका के ही परिवार वालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने न सिर्फ प्रेमिका आंचल की दुनिया उजाड़ दी, बल्कि समाज में मौजूद जातीय कट्टरता की कड़वी हकीकत भी सामने ला दी। अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
युवक की मौत के बाद आंचल ने जो कदम उठाया, वह किसी फिल्मी कहानी जैसा तो लगता है, लेकिन हकीकत उससे कहीं ज्यादा दर्दनाक है। अपने प्रेमी सक्षम के जाने के बाद आंचल ने उसी के शव से शादी कर ली। यह कदम उतना ही चौंकाने वाला था, जितना दिल दहला देने वाला। शायद ये उसकी मोहब्बत की आखिरी जिद थी या फिर समाज के जुल्म के खिलाफ एक खामोश चीख।



प्रेमी की तस्वीर के सामने बैठी दिखी आंचल
इसके बाद जो वीडियो सामने आया, उसने लोगों के आंसू रोकने नहीं दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आंचल अपने प्रेमी सक्षम की तस्वीर के सामने बैठी दिखाई देती है। वह बड़े प्यार और नर्मी से तस्वीर पर लगे दाग को दुपट्टे से पोंछ रही है और फिर देर तक उसके चेहरे को देखते हुए खो जाती है। जैसे वो तस्वीर से बात कर रही हो, जैसे उसका सक्षम अभी भी उसे सुन रहा हो।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @YadavAnviRoyal नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट करते हुए लिखा गया, “बेचारी के साथ बहुत अन्याय हुआ है, अब इसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है।” वीडियो लोगों तक पहुंचते ही हर तरफ भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कई यूजर्स ने लिखा कि यह दृश्य दिल तोड़ देने वाला है। किसी ने कहा, “सोचिए लड़की पर क्या बीत रही होगी।” किसी और ने लिखा,“आज रिश्तों से ज्यादा दर्द वायरल हो रहा है।” वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को प्रेम पर समाज की क्रूरता बताया। एक यूजर ने लिखा,“जातिवाद ने एक को मार दिया और एक को जीते जी मार दिया।” कई लोगों ने यही कहा कि 21वीं सदी में होने का दावा करने वाला समाज आज भी 18वीं सदी की सोच में जकड़ा हुआ है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें