फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मेट्रो स्टेशन पर बिक रही पेटीज से निकला कीड़ा, लड़के ने किया हंगामा, सारी फिकवा कर ही लिया दम

Tue, 08 Jul 2025 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह पूरी घटना दिल्ली मेट्रो के जसोला अपोलो स्टेशन की है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक ने स्टेशन पर मौजूद एक दुकान से पेटीज खरीदी, लेकिन जब उसने खाने की कोशिश की तो उसके अंदर कीड़ा निकला।
विज्ञापन
शख्स की पेटीज से निकला कीड़ा - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोई भी व्यक्ति जो अपनी सेहत को लेकर गंभीर होता है, वह खाने से पहले उसकी जांच जरूर करता है। इसी से जुड़ा एक मामला इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जो दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन से सामने आया है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि इसमें एक व्यक्ति ने जिस जागरूकता का प्रदर्शन किया है, वह तारीफ के काबिल है। वीडियो देखने के बाद लोग उसकी सोच और हिम्मत के कायल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उसकी खूब सराहना कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह पूरी घटना दिल्ली मेट्रो के जसोला अपोलो स्टेशन की है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक ने स्टेशन पर मौजूद एक दुकान से पेटीज खरीदी, लेकिन जब उसने खाने की कोशिश की तो उसके अंदर कीड़ा निकला। इस बात से नाराज होकर वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि बाकी यात्रियों की भी चिंता करते हुए दुकानदार से मांग करता है कि सारी पेटीज को हटाया जाए।

युवक की पेटीज ने निकला कीड़ा
युवक ने उस कीड़े वाली पेटीज को हाथ में लेकर सीधे दुकानदार से बात की। जब दुकानदार ने पेटीज को देखा तो तुरंत उसे पैसे लौटाने की पेशकश की। लेकिन ग्राहक ने पैसे लेने से इनकार करते हुए कहा कि उसे पैसे नहीं, समाधान चाहिए। उसने यह भी कहा कि उसके पास पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन वह चाहता है कि खराब खाने को लोगों तक न पहुंचाया जाए।
विज्ञापन




सारी पेटीज फेंकने की मांग की
इसके बाद दुकानदार ग्राहक को मनाने की कोशिश करता है कि वह पैसे लेकर चला जाए, लेकिन युवक अपनी मांग पर डटा रहता है। वह दुकानदार से कहता है कि सिर्फ उसकी पेटीज खराब नहीं है, बल्कि बाकी पेटीज भी चेक की जानी चाहिए। युवक यह भी कहता है कि "20 रुपये की पेटीज में कीड़ा मिला है, तुम पैसे तो लौटा दोगे, लेकिन बाकी पेटीज जो खराब हैं, उनका क्या?"

खराब पेटीज को लेकर दुकानदार ने उठाए सवाल
दुकानदार तब एक दूसरी पेटीज दिखाने के लिए निकालता है लेकिन उसे सही से खोलने की बजाय फिर से अंदर रख देता है। ग्राहक इस पर उसे दबाव डालता है कि पेटीज को ठीक से खोलकर दिखाया जाए। इसी दौरान दुकान पर मौजूद एक और लड़का फोन पर किसी को कहता है, "भाई, सारी पेटीज खराब निकल गई यार।" जब ग्राहक का दबाव और बढ़ता है तो दुकानदार को सारी पेटीज उठाकर कूड़े में फेंकनी पड़ती है। इस दौरान वह ग्राहक से कैमरा बंद करने की गुजारिश करता है, मगर ग्राहक साफ मना कर देता है और रिकॉर्डिंग जारी रखता है। युवक वीडियो में यह भी बताता है कि यह दुकान जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन पर है और वहां पर खराब पेटीज बेची जा रही हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो को अब तक 72 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। साथ ही 50 से ज्यादा लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर युवक की जागरूकता की तारीफ की है। एक ने लिखा, “दोनों की तारीफ होनी चाहिए, आवाज उठाने वाले की भी और सुनने वाले दुकानदार की भी।” एक दूसरे यूजर ने कहा, “यह भाई असली सोशल वर्कर हैं।” कई लोगों ने इस घटना को दूसरों के लिए एक सबक बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें