फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सांड के हमले से मौत के मुंह में जा रही थी महिला, बहादुर शख्स ने बचाई जिंदगी, दिल दहला देगा वीडियो

Wed, 27 Aug 2025 01:58 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक महिला आराम से सड़क पर चल रही होती है। तभी सामने से आया एक सांड उस पर जोरदार हमला कर देता है। सांड अपनी सींगों से महिला को इतनी जोर से मारता है कि वह धक्का खाकर एक घर के दरवाजे से टकरा जाती है।
विज्ञापन
सांड ने महिला पर किया अटैक - फोटो : एक्स@ReshmaM15238489
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल शहरों और कस्बों की गलियों में सिर्फ आवारा कुत्तों का ही खतरा नहीं है, बल्कि सांड भी अक्सर इधर-उधर घूमते नजर आते हैं। कई बार ये सांड अचानक बौखला जाते हैं और सामने आने वाले इंसानों पर हमला कर देते हैं। उनके हमले इतने खतरनाक होते हैं कि कई बार लोगों की हालत गंभीर हो जाती है और जान पर भी बन आती है। हाल ही में ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड ने सड़क पर चल रही महिला पर अचानक हमला कर दिया। महिला को बचाने के लिए एक शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना सांड से भिड़कर उसकी जिंदगी बचा ली। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


महिला पर सांड ने किया हमला
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक महिला आराम से सड़क पर चल रही होती है। तभी सामने से आया एक सांड उस पर जोरदार हमला कर देता है। सांड अपनी सींगों से महिला को इतनी जोर से मारता है कि वह धक्का खाकर एक घर के दरवाजे से टकरा जाती है। इसके बाद भी सांड का हमला रुकता नहीं है। वह लगातार अपनी सींगों से महिला को चोट पहुंचाने की कोशिश करता है। महिला इस हमले से अधमरी सी हालत में पहुंच जाती है।



बीच-बचाव करने आता है शख्स
इसी बीच अचानक ब्लू टी-शर्ट पहने एक शख्स वहां दौड़ता हुआ आता है। वह बिना सोचे-समझे सीधे सांड से भिड़ जाता है और उसकी सींगों को पकड़ लेता है। इतनी हिम्मत हर किसी में नहीं होती क्योंकि इस दौरान उसकी खुद की जान भी खतरे में थी। जैसे ही वह शख्स सांड की सींगों को पकड़े रहता है, तभी दूसरा व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर घायल महिला को खींचकर वहां से दूर ले जाता है। थोड़ी देर बाद मौका देखकर सांड से भिड़ा शख्स भी वहां से निकल जाता है। इस तरह महिला की जान बच जाती है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ReshmaM15238489 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, "मौत करीब थी, पर किसी की बहादुरी ने जिंदगी लौटा दी।" यह वीडियो सिर्फ 14 सेकंड का है लेकिन इसे देखकर हर किसी का दिल दहल उठता है। अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने लिखा, "अगर समय पर किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो कुछ भी हो सकता था।" वहीं एक और यूजर ने कहा , "इस व्यक्ति ने बहुत समझदारी और बहादुरी से महिला की जान बचाई।" किसी ने लिखा, "आजकल जानवरों का दिमाग कुछ ज्यादा ही खराब चल रहा है," तो वहीं एक और यूजर ने कहा, "महिला ने मौत को बहुत करीब से देखा, लेकिन भगवान ने एक फरिश्ता भेज दिया जिसने उसकी जिंदगी लौटा दी।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें