जंगल के अपने कुछ नियम होते हैं और उनमें सबसे सख्त नियम है कि जो ताकतवर है, वही बचेगा। यह कड़वा सच एक बार फिर सामने आया है एक वायरल वीडियो के जरिए, जिसमें एक बड़ा अजगर और एक शेर जैसी ताकत रखने वाला टाइगर आमने-सामने आ जाते हैं। इस भिड़ंत का नतीजा पहले से ही तय था, फिर भी अजगर ने आखिरी दम तक अपनी जान बचाने की कोशिश की। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत होती है एक अजगर से, जो घास में छिपकर शिकार का इंतजार कर रहा होता है। उसे लगता है कि वहां से उसे आसानी से शिकार मिल जाएगा और उसे ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। लेकिन तभी अचानक जंगल का सबसे खतरनाक शिकारी, टाइगर वहां आ धमकता है। वह अजगर पर बिजली की रफ्तार से हमला करता है। हालांकि, अजगर भी पीछे हटने वालों में से नहीं है। एक पल को वह फुफकारते हुए टाइगर की ओर झपटता है। लेकिन टाइगर अपनी फुर्ती और ताकत का इस्तेमाल करते हुए तुरंत उसके जबड़े को पकड़ लेता है। अपने नुकीले दांतों से वह अजगर को जकड़ लेता है और वहीं से उसका खेल लगभग खत्म हो जाता है।
खुद को अजगर से बचाने की कोशिश करता दिखा टाइगर
टाइगर, जिसे किसी भी जानवर से डर नहीं लगता, खासकर अजगर जैसे धीमे जीव से,जो पूरे आत्मविश्वास के साथ अजगर को अपने मुंह में दबोच लेता है और जंगल की ओर बढ़ जाता है। रास्ते में रुककर वह उसे खाना शुरू कर देता है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है और यही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pranaypatell नाम के एक यूजर ने साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जंगल में चौंकाने वाले पल कभी खत्म नहीं होते, आज बाघ ने अजगर को खा लिया।" वीडियो पुराना जरूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे अब तक 9.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 42 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखकर लोग भी हैरान हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने इस दुर्लभ पल की तारीफ की है। एक यूजर ने कहा, “बड़ी बिल्लियां न केवल ताकतवर होती हैं, बल्कि बेहद चतुर भी।” वहीं दूसरे ने लिखा, “टाइगर का अजगर पर हमला और वह पल कैमरे में कैद हो जाना वाकई अनोखा है।”