सांप एक बार में निगल गया पूरा अंडा, फिर हुआ कुछ ऐसा हाल
- फोटो : Adobe Stock
Saanp Ka Video: प्राकृतिक दुनिया में हर दिन अद्भुत और अविश्वसनीय घटनाएं घटती हैं। इनमें से बहुत कम ही कैमरे कैद में हो पाती हैं। हालांकि, रिकाॅर्ड होने वाली घटनाओं को देखकर लोग चौंक जाते हैं। जंगल में जानवरों के शिकार करने के वीडियो बेहद कम सामने आते हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सांप अपने मुंह से कई गुना बड़ा अंडा निगल रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।
अक्सर देखा जाता है कि सांप अपने मुंह से बड़े जीवों का करका है। सबसे बड़ी बात यह है कि सांप अपने शिकार को टुकड़ों में नहीं है। उसका जबड़ा इतना बड़ा होता है कि मेंढक, चूहा, गिलहरी, छोटे पक्षी और खरगोश तक को वो आसानी से बेबस कर देता है और पूरा का पूरा निगल जाता है।
बेहद सतर्कता से शिकार करता है सांप
सांप का शिकार करते समय बहुत कम वीडियो सामने आते हैं। सांप अपना शिकार अकेले में काफी सतर्कता से करते हैं, ताकि उसके शिकार को कोई भनक न पड़े। सांप दूसरे जीवों और पक्षियों के अंडे तक को खा जाते हैं। वो अंडे को भी पूरा का पूरा निगल लेते हैं। यह वायरल वीडियो भी ऐसा ही है। इसमें सांप एक बड़े से अंडे को निगलता हुआ दिख रहा है।
Medieval Weapons: झील से मिली ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान, ये राजा करता था इस्तेमाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheeDarkCircle नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें एक सांप को अपने मुंह से कई गुना बड़ा अंडा निगलते हुए देखा जा सकता है। एक बार मुंह में अंडे को भरने के बाद वो उसे निगलकर ही मानता है। लेकिन बेहद मुश्किल से सांप अंडे को निगल पाता है। अंडा निगलने पर उसका पेट किसी रबड़ की ट्यूब की तरफ फूल जाता है।
Mysterious Events in world: कौन सी हैं दुनिया की सबसे रहस्यमयी घटनाएं? जिन्हें वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए
अब यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सांप अंडे को कुछ देर बाद बाहर निकाल देता है। बाहर निकला अंडा पूरी तरह निचोड़ा हुआ है। इससे पता चलता है कि सांप ने अपनी मजबूत जकड़न से अंडे को फोड़कर पी गया। उसके बाद छिलके को बाहर फेंक दिया।