फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चूजे को खाने आया सांप, तभी अचानक से पहुंचा बाज और नाग का कर दिया ऐसा हाल, देख कांप जाएगी रूह

Thu, 21 Aug 2025 11:34 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक केले के पेड़ पर बाज ने घोंसला बनाया हुआ है। घोंसले में उसका छोटा चूजा मौजूद है। तभी वहां एक बड़ा और खतरनाक सांप पहुंचता है। सांप का इरादा साफ था कि वह घोंसले में बैठे चूजे को शिकार बनाने आया था।
विज्ञापन
बाज ने बचाई चूजे की जान - फोटो : इंस्टाग्राम @animalsferver
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं, कुछ भावुक कर देने वाले और कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाज और जहरीले सांप की जानलेवा जंग दिख रही है। इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


चूजे पर हमला करने पहुंचा सांप
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक केले के पेड़ पर बाज ने घोंसला बनाया हुआ है। घोंसले में उसका छोटा चूजा मौजूद है। तभी वहां एक बड़ा और खतरनाक सांप पहुंचता है। सांप का इरादा साफ था कि वह घोंसले में बैठे चूजे को शिकार बनाने आया था। लेकिन बाज ने जैसे ही अपने बच्चे के पास सांप को देखा, उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।




बाज का जबर्दस्त पलटवार
अपने चूजे की रक्षा करने के लिए बाज ने तुरंत हमला कर दिया। उसने अपने तेज और मजबूत पंजों से सांप का मुंह जकड़ लिया और फिर बेरहमी से चोंच से हमला करना शुरू कर दिया। बाज ने सांप के मुंह को इतना नोचा कि उसका हाल देखने लायक नहीं रहा। यहां तक कि बाज ने सांप की जीभ तक काटकर बाहर फेंक दी। इतना ही नहीं बाज ने अपने पंजों से सांप का सिर दबोचे रखा और लगातार चोंच से हमला करता रहा। सांप पूरी तरह बेबस हो चुका था, लेकिन बाज ने उसे छोड़ने के बजाय और भी वार किए। उसने सांप के दांत भी तोड़ डाले। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही मिनटों में सांप का ऐसा हाल हो गया कि वह अब किसी काम का नहीं रहा।
विज्ञापन


इंटरनेट पर मचा हंगामा
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर animalsferver नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। अब तक इस वीडियो पर 2 लाख 60 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं और करीब 29 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने लिखा कि यह वीडियो बेहद डरावना है और इसे पूरा देखना मुश्किल है। वहीं बहुत से लोगों का मानना है कि यह असली वीडियो नहीं है बल्कि एआई से बनाया गया है।

वीडियो असली है या नकली?
वीडियो को ध्यान से देखने पर वाकई यह एआई जनरेटेड लगता है। इस वजह से कई लोग इसे फेक बता रहे हैं। हालांकि, चाहे यह वीडियो असली हो या नकली, लेकिन इसमें दिखाया गया सीन इतना खौफनाक है कि किसी का भी दिल दहला सकता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें