फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिल दहला देने वाला हादसा, रेलवे ट्रैक पर गिरी बाइक, उठाने की कोशिश में कट गया लड़का और गई जान

Mon, 13 Oct 2025 05:39 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दरअसल रेलवे अपनी मोटरसाइकिल लेकर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही वह फाटक के पास पहुंचा, उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी ताकि जल्दी से पटरियां पार कर सके। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर फिसली बाइक - फोटो : एक्स@GreaterNoidaW
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा से आई एक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह हादसा इतना खौफनाक था कि जिसने भी वीडियो देखा, उसका दिल दहल उठा। मामला दादरी के बोड़ाकी रेलवे फाटक का है, जहां रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल रेलवे अपनी मोटरसाइकिल लेकर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही वह फाटक के पास पहुंचा, उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी ताकि जल्दी से पटरियां पार कर सके। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ट्रैक के पास सड़क पर बजरी और मिट्टी फैली हुई थी। इसी वजह से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर सीधा रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा।
 

ट्रेन से कट गया शख्स
गिरते ही तुषार ने तुरंत खड़े होकर बाइक उठाने की कोशिश की। उसी दौरान सामने से ट्रेन तेजी से उसकी ओर बढ़ रही थी। जैसे ही उसे एहसास हुआ कि ट्रेन नजदीक है, उसने बाइक छोड़कर खुद को बचाने के लिए आगे की ओर भागना चाहा। लेकिन वक्त हाथ से निकल चुका था। ट्रेन इतनी पास आ चुकी थी कि तुषार खुद को बचा नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया। यह सब कुछ पलों में हुआ और देखते ही देखते उसकी जिंदगी खत्म हो गई। इस पूरे हादसे का वीडियो ट्विटर पर @GreaterNoidaW नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया। वीडियो में साफ दिखता है कि युवक बाइक उठाने में समय गंवा देता है और इसी चक्कर में अपनी जान भी खो देता है। पोस्ट में कैप्शन लिखा गया, “ग्रेटर नोएडा दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा। क्रॉसिंग पार करते समय ट्रैक पर फंस गई युवक की बाइक।” वीडियो पर रेलवे की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई। डीआरएम प्रयागराज को टैग करते हुए जवाब दिया गया कि संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
घटना की जानकारी मिलते ही दादरी आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुशील वर्मा ने बताया कि युवक के ट्रेन से कटने की खबर मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी है। कई लोगों ने तुषार की गलती गिनाई और लिखा कि जल्दबाजी ने उसकी जान ले ली। एक यूजर ने कहा, “जब बाइक गिर गई थी और ट्रेन आ रही थी, तब बाइक छोड़कर दूर हट जाना चाहिए था।” वहीं किसी और ने लिखा, “गरीब आदमी मौत से कहां डरता है, उसे लगा बाइक को बचा ले।” कुछ लोगों ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि आखिर बिना फाटक वाली रेलवे लाइन कब तक लोगों की जान लेती रहेगी। किसी ने लिखा, “मिट्टी और बजरी की वजह से हादसा हुआ।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें