फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: यूपी में निकली 30 ई-रिक्शा की बारात, थार-फॉर्च्यूनर भी पड़ गए फीके, कारण जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Tue, 02 Dec 2025 05:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: खुखुन्दू इलाके में रहने वाले दुर्गेश दिहाड़ी मजदूर हैं। पिता नहीं रहे और घर की आर्थिक हालत भी बहुत मजबूत नहीं है। ऐसे में शादी तय होने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी परेशानी यही थी कि बारात किस तरह निकलेगी।
विज्ञापन
बरात में ई रिक्शा ले गया दोस्त - फोटो : एक्स@thesocialist702
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शादियों में गाड़ियों का लंबा काफिला, चमक-दमक और शोरगुल तो आम बात है। लेकिन उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुई एक शादी ने सोशल मीडिया पर ऐसा तहलका मचाया कि लोग बस यही कहने लगे “यार, पैसा नहीं दोस्त चाहिए।” यह शादी किसी महंगी तैयारी या दिखावे की वजह से नहीं, बल्कि दोस्ती की मिसाल के कारण चर्चा में आ गई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।  

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
खुखुन्दू इलाके में रहने वाले दुर्गेश दिहाड़ी मजदूर हैं। पिता नहीं रहे और घर की आर्थिक हालत भी बहुत मजबूत नहीं है। ऐसे में शादी तय होने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी परेशानी यही थी कि बारात किस तरह निकलेगी। कार बुक करने की क्षमता नहीं थी और मन में यह चिंता बार-बार उठ रही थी कि बिना गाड़ी के बारात कैसी दिखेगी। 



बरात में ई रिक्शा ले गया दोस्त
लेकिन असली कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां दोस्ती अपनी ताकत दिखाती है। दुर्गेश के जिगरी दोस्तों ने उनकी टेंशन को अपनी जिम्मेदारी समझ लिया। सबने मिलकर चंदा इकट्ठा किया और एक ऐसा कदम उठाया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दोस्तों ने बारात के लिए एक-दो नहीं, पूरे 30 ई-रिक्शा बुक कर डाले। ये आइडिया इतना अनोखा था कि जिसने भी सुना, मुस्कुरा उठा।
विज्ञापन


लोगों ने खूब की तारीफ
जब दुर्गेश की बारात निकली तो पूरा नजारा देखने लायक था। लगभग 100 बाराती ई-रिक्शा की कतार में बैठे थे और पूरा काफिला एक शाही जुलूस की तरह आगे बढ़ रहा था। सड़क पर चलते लोग रुक-रुककर वीडियो बनाने लगे। बच्चों को मजा आ रहा था। बड़े लोग तारीफ कर रहे थे और युवाओं को लग रहा था कि यह तो फ्रेंडशिप गोल्स का असली उदाहरण है।

लोगों के बीच रहा चर्चा का विषय
बारात डुमरिया लाला गांव की ओर बढ़ रही थी और हर मोड़ पर लोग यही पूछ रहे थे कि “किसकी शादी है? इतने सारे ई-रिक्शा किस बात के लिए?” जब लोगों को पता चला कि यह दूल्हे के दोस्तों द्वारा किया गया खास इंतजाम है तो उनकी तारीफ और भी बढ़ गई। किसी ने कहा, “ऐसे दोस्त जिंदगी में एक बार मिलते हैं।” तो किसी ने कमेंट किया, “शोऑफ गाड़ियों से नहीं होता, साथ निभाने से होता है।” इस अनोखी बारात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पल भर में वायरल हो गए। हर जगह लोग इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि महंगी गाड़ियों की जगह ई-रिक्शा का काफिला न केवल हटके था, बल्कि दिल को छू लेने वाला भी था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें