फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बच्चों के पास रेंगते हुए गया जहरीला अजगर, लड़कों को नहीं लगा डर और खेलना कर दिया शुरू

Mon, 14 Jul 2025 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक बच्चा तो अजगर के सिर पर प्यार से हाथ भी फेरता दिखाई देता है, जैसे वह किसी पालतू जानवर के साथ खेल रहा हो। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अजगर से नहीं डरे बच्चे - फोटो : एक्स@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर सांपों और अजगरों से जुड़े चौंकाने वाले वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक और ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक विशाल अजगर को देखा जा सकता है जो अपने बाड़े से बाहर निकलता है और धीरे-धीरे दो बच्चों के पास पहुंच जाता है। लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि बच्चे उससे डरे बिना उसके साथ उसके करीब खेलते नजर आते हैं। वीडियो में एक बच्चा तो अजगर के सिर पर प्यार से हाथ भी फेरता दिखाई देता है, जैसे वह किसी पालतू जानवर के साथ खेल रहा हो। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह हैरान कर देने वाला वीडियो X पर @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को करीब 80 लाख बार देखा जा चुका था और इसे 44 हजार से अधिक बार लाइक किया गया था। वीडियो में बताया गया है कि यह सीन इंडोनेशिया का है। यह वीडियो जितना अलग है, उतना ही डरावना भी है। इसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है।



वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आई हैं। कुछ लोगों ने बच्चों की साहसिकता की सराहना की है। एक यूजर ने लिखा, "ये बच्चे किस मिट्टी के बने हैं जो इतने बड़े अजगर से भी नहीं घबरा रहे हैं?" वहीं, एक और ने कहा, "इतना बड़ा अजगर और बच्चों का इतना शांत व्यवहार। यह कोई मजाक नहीं।" हालांकि, बहुत से लोगों ने इसे बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना भी करार दिया। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि बच्चों को इस तरह के जोखिम भरे माहौल में क्यों रखा गया।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
गौर करने वाली बात यह है कि इंडोनेशिया में अजगरों से जुड़ी घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। कुछ समय पहले सुलावेसी द्वीप के साउथ बुटन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी थी, जहां एक 26 फीट लंबे अजगर ने 63 वर्षीय किसान ला नोटी को निगल लिया था। गांव वालों ने अजगर का पेट चीरकर किसान के शव को बाहर निकाला और यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा पापुआ न्यू गिनी से एक और अजीब मामला सामने आया था। वहां कुछ ग्रामीणों ने एक विशाल अजगर का शिकार किया और उसका मांस कच्चा खा लिया। यह दृश्य भी कैमरे में कैद हुआ और इंटरनेट पर खूब शेयर किया गया।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठा सवाल
इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि अजगरों को लेकर दुनिया भर में काफी डर बना हुआ है। लेकिन जब बच्चे इस तरह के खतरनाक जीवों के साथ पूरी निडरता से पेश आते हैं तो यह सीन लोगों को आश्चर्य में डाल देता है। साथ ही यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या ऐसी परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें