फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फ्लाइट में अचानक से घुसा कबूतर और खूब मचाया हंगामा, पैसेंजर से लेकर क्रू तक पकड़ने में जुटे

Wed, 28 May 2025 06:09 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह घटना उस समय की है जब विमान टेक-ऑफ की तैयारी में था और यात्री अपनी सीटों पर बैठ रहे थे। तभी अचानक एक कबूतर फ्लाइट के केबिन में आ गया और इधर-उधर उड़ने लगा। यात्रियों की नजरें कबूतर पर टिकी रहीं। कुछ तो इस नजारे से हैरान रह गए तो कुछ मुस्कुराते हुए इस पूरे घटना का मजा लेने लगे।
विज्ञापन
फ्लाइट में अचानक से आ गया कबूतर - फोटो : इंस्टाग्राम @cawtom
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं, जिसे देखकर हमारी हंसी नहीं रुकती है। अब हाल ही में,  एक बहुत हैरतअंगेज वाकया हाल ही में सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कबूतर अमेरिका की एक कमर्शियल फ्लाइट के केबिन में उड़ान भरता नजर आ रहा है। यह बेहद ही अलग घटना डेल्टा एयरलाइंस की उस फ्लाइट में घटी जो लॉस एंजेलिस से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाली थी। लोग इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैंं।आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना उस समय की है जब विमान टेक-ऑफ की तैयारी में था और यात्री अपनी सीटों पर बैठ रहे थे। तभी अचानक एक कबूतर फ्लाइट के केबिन में आ गया और इधर-उधर उड़ने लगा। यात्रियों की नजरें कबूतर पर टिकी रहीं। कुछ तो इस नजारे से हैरान रह गए तो कुछ मुस्कुराते हुए इस पूरे घटना का मजा लेने लगे। वहीं फ्लाइट अटेंडेंट्स और क्रू मेंबर्स कबूतर को पकड़ने की कोशिश करते नजर आए।
 


यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर जमकर मजेदार कमेंट भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब तो कबूतर भी फ्लाइट से सफर करने लगे हैं,” तो किसी ने मजाक में कहा, “लगता है इसका टिकट कन्फर्म नहीं था।” काफी मशक्कत और मेहनत के बाद क्रू और ग्राउंड स्टाफ ने मिलकर कबूतर को बाहर निकाला। इसके बाद फ्लाइट को टेक-ऑफ की मंजूरी मिल सकी। राहत की बात यह रही कि यह घटना उड़ान से पहले की है। वरना यह स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन


लोगों को पसंद आया वीडियो
यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है। आमतौर पर इस तरह की घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं, लेकिन जब भी कुछ इस तरह का होता है, तो इंटरनेट पर तुरंत सुर्खियां बटोर लेता है। यह पूरी घटना न केवल हंसने का विषय बनी, बल्कि फ्लाइट सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर गई। आखिर एक कबूतर सुरक्षा जांच को पार कर विमान के अंदर तक कैसे पहुंच गया? हालांकि, लोग इस वीडियो को अपने दोस्तों और स्टोरीज पर जमकर शेयर कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें