फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेटे की रोटी छीनकर खा रहा था लंगूर और पिता बना रहा था वीडियो, बच्चे का रोना देख भड़के लोग

Sat, 17 May 2025 03:26 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Langoor Snatches Food: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरे वाकये के दौरान बच्चे के पिता अपने बेटे की मदद करने के बजाय वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। उन्होंने उस क्षण को कैमरे में कैद करने को प्रायोरिटी दी।
विज्ञापन
लंगूर के डर से रोता रहा बच्चा - फोटो : ए्क्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हो रहा है, जिसने कई लोगों को हैरानी और नाराजगी में डाल दिया है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा टेबल पर बैठा दिखाई देता है, जो अपने हाथ में खाना पकड़े होता है। तभी अचानक एक लंगूर आता है और उसके हाथ से खाना छीन लेता है। यह पूरी घटना बेहद भयानक होती है और बच्चा डर के मारे रोने लगता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरे वाकये के दौरान बच्चे के पिता अपने बेटे की मदद करने के बजाय वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। उन्होंने उस क्षण को कैमरे में कैद करने को प्रायोरिटी दी। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि पिता बच्चे से कहते हैं, “बैठे रहो, काटेगा नहीं।” यह 37 सेकंड की क्लिप @gharkekalesh नामक अकाउंट पर साझा की गई है। इसमें लंगूर बच्चे के पास बैठकर रोटी खाते हुए दिखाई देता है, जबकि बच्चा डरा हुआ रोता रहता है। इस दौरान बैकग्राउंड में एक महिला की चिंतित आवाज भी सुनाई देती है, जो कहती है, “अरे वो रो रहा है, हटा लो।” इस पर पिता का जवाब होता है, “अरे नहीं कटेगा, पापा हैं तो।”



यूजर्स ने पूरी तरह की आलोचना
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने पिता की कड़ी आलोचना की है और सवाल उठाए हैं कि क्या सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना अब बच्चों की सुरक्षा और भावनात्मक स्थिति से ज्यादा जरूरी हो गया है। लोगों का मानना है कि पिता को उस स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप कर अपने बच्चे को सुरक्षित करना चाहिए था न कि वीडियो बनाना।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को एक बड़े सामाजिक ट्रेंड से जोड़ते हुए चिंता जताई है कि अब माता-पिता अपने बच्चों को वायरल कंटेंट का हिस्सा बनाने के चक्कर में उनकी सुरक्षा और भावनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। यह वीडियो एक चेतावनी की तरह सामने आया है कि इंटरनेट की दुनिया में लाइक्स और व्यूज की दौड़ कभी-कभी हमें मानवीयता से दूर कर देती है। बच्चों की सुरक्षा और भावनात्मक भलाई को हर परिस्थिति में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यह बात इस घटना ने फिर से उजागर करती है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें