फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महिला का पर्स छीनकर भागा बंदर और निकाल ली 10 हजार रुपये की गड्डी, महिला की अटकी सांसें फिर जो हुआ

Tue, 30 Sep 2025 03:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इसी तरह का एक मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो वृंदावन से सामने आया है। इस वीडियो में एक बंदर महिला के पर्स से सीधे 10 हजार रुपये की नोटों की गड्डी निकाल लेता है। वह छत की मुंडेर पर जाकर आराम से बैठ जाता है और गड्डी को अपने हाथों में पकड़कर लोगों को चिढ़ाने लगता है।
विज्ञापन
महिला का पर्स लेकर भागा बंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @brijvasibalak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन का नाम सुनते ही मंदिरों और भक्ति की झलक दिमाग में आती है, लेकिन यहां एक और चीज मशहूर है, बंदरों की शरारतें। आपने भी कभी न कभी देखा होगा कि किसी धार्मिक स्थल या टूरिस्ट प्लेस पर बंदर बड़ी चालाकी से लोगों के मोबाइल, चश्मे या पर्स तक छीन लेते हैं। यहां तक कि पर्यटक उन्हें केले, बिस्किट और न जाने कितनी खाने की चीजें देकर खुश करने की कोशिश करते हैं, लेकिन शरारती बंदर मौका मिलते ही कीमती सामान लेकर भाग जाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि बंदर महिला का पर्स छीनकर भाग जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी तरह का एक मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो वृंदावन से सामने आया है। इस वीडियो में एक बंदर महिला के पर्स से सीधे 10 हजार रुपये की नोटों की गड्डी निकाल लेता है। वह छत की मुंडेर पर जाकर आराम से बैठ जाता है और गड्डी को अपने हाथों में पकड़कर लोगों को चिढ़ाने लगता है। आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं।




महिला का पर्स लेकर भागा बंदर
वीडियो बनाने वाला शख्स कैमरे में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जब भी वृंदावन आएं तो अपने सामान का ध्यान रखें। क्योंकि यहां बंदरों को किसी का मोबाइल, पर्स या कैश लपकने में ज़रा भी देर नहीं लगती। महिला के पर्स से निकले 500-500 रुपये के नए नोट अब बंदर के हाथ में थे और उन्हें वापस लाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करने लगे। कोई खाने की चीजें फेंक रहा था तो कोई बंदर को पुकार रहा था।
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया दिमाग
इस बीच एक सिक्योरिटी गार्ड ने बंदर की तरफ एक फ्रूटी का पैकेट फेंका। बस फिर क्या था, शरारती बंदर ने फ्रूटी पकड़ ली और नोटों की गड्डी नीचे गिरा दी। गार्ड और महिला दोनों ने राहत की सांस ली कि अब पैसे वापस मिल जाएंगे।

यूजर्स ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
लेकिन असली मजा तो लोगों की प्रतिक्रियाओं में आया। वीडियो वायरल होते ही कमेंट बॉक्स मजेदार बातों से भर गया। एक यूजर ने लिखा, “बंदर को अंदाजा नहीं कि जितने पैसे उसके हाथ में हैं, उससे कितनी फ्रूटी खरीदी जा सकती है।” दूसरे ने हंसते हुए लिखा, “यह बंदर तो पैसे वाला निकला।” तीसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “प्रभु इन पैसों से इतनी फ्रूटी आ जाएगी कि पूरी बंदरों की कौम पी लेगी।” एक चौथे यूजर ने तो बंदर पर चुटकी लेते हुए लिखा, “तू क्या चोर बनेगा रे बंदर, एक फ्रूटी के लिए पूरे 10 हजार वापस कर दिए।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें