फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: टाइगर के साथ फोटो ले रहे थे शख्स, तभी बाघ को आया गुस्सा और मारी दहाड़, फिर जो हुआ, कर देगा हैरान

Fri, 16 May 2025 11:29 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Viral Video: यह वीडियो थाईलैंड के मशहूर 'द मिलियन ईयर स्टोन पार्क एंड पटाया क्रोकोडाइल फार्म' का है। इस डरावनी घटना में पार्क का एक कर्मचारी टाइगर का चेहरा कैमरे की ओर घुमाने की कोशिश करता है और तभी जानवर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दहाड़ के साथ उछल पड़ता है।
विज्ञापन
बाघ ने पर्यटकों पर दहाड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @NoContextHumans
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक खतरनाक घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ अचानक दो पर्यटकों पर झपटता हुआ नजर आता है। यह वीडियो थाईलैंड के मशहूर 'द मिलियन ईयर स्टोन पार्क एंड पटाया क्रोकोडाइल फार्म' का है। इस डरावनी घटना में पार्क का एक कर्मचारी टाइगर का चेहरा कैमरे की ओर घुमाने की कोशिश करता है और तभी जानवर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दहाड़ के साथ उछल पड़ता है। इस डरा देने वाली हरकत से पर्यटक घबरा जाते हैं और तुरंत वहां से हट जाते हैं। इसके बाद वे राहत की सांस लेते हुए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की अवधि 23 सेकंड है, जिसमें टाइगर एक चबूतरे पर शांत बैठा दिखाई देता है। वह एक मोटी लोहे की चेन से बंधा होता है, जिससे उसे काबू में रखा गया है। तभी दो लोग उसके पास बैठकर फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं। दोनों बड़ी बेफिक्री से उसके काफी करीब बैठ जाते हैं। इसी दौरान पार्क का एक स्टाफ मेंबर डंडे की मदद से बाघ का सिर कैमरे की दिशा में घुमाने की कोशिश करता है। लेकिन अचानक बाघ गुस्से में आकर जोरदार दहाड़ के साथ दोनों की ओर झपटता है। यह नजारा इतना डरावना होता है कि दोनों पर्यटक घबराकर पीछे की ओर कूद जाते हैं। माहौल पलभर में तनावपूर्ण हो जाता है, मानो बाघ सच में हमला करने ही वाला हो।



लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @NoContextHumans अकाउंट से साझा की गई है। अब तक इसे 1.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 12 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जमकर आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "बिलकुल डरावना मूव था बाघ का।" दूसरे ने कहा, "बहुत डरावना अनुभव होगा उनके लिए।" कुछ मजाकिया अंदाज में बोले, "लगता है इनकी तो पैंट ही भीग गई होगी।"
विज्ञापन

 
बाघ को कैद में रखने पर उठा सवाल
वहीं, कई यूजर्स ने जानवरों को इस तरह जंजीरों में रखने की आलोचना की। कुछ ने लिखा कि बाघ जैसे जंगली जानवरों को कैद में रखना क्रूरता है, उनका असली घर जंगल है और उन्हें वहीं रहना चाहिए।  सोशल मीडिया पर यह घटना एक बार फिर इस बहस को हवा देती है कि क्या पर्यटकों के मनोरंजन के लिए जानवरों को इस तरह कैद में रखना उचित है या नहीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें