फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मोटरसाइकिल पर अजगर को बांधकर घसीटता दिखा शख्स, जब वायरल हुआ वीडियो तो लोगों ने खूब लताड़ा

Fri, 01 Aug 2025 06:27 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अजगर एक ऐसा सांप है, जो बेहद खतरनाक माना जाता है और किसी भी बड़े जीव को निगलने में सक्षम होता है। लेकिन इसके बावजूद उसे इस तरह से घसीटना न केवल गलत है, बल्कि यह कानून के खिलाफ भी है।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल पर अजगर को बांधा - फोटो : एक्स@thealokputul
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति अजगर को मोटरसाइकिल की पिछली सीट से रस्सी के जरिए बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अजगर एक ऐसा सांप है, जो बेहद खतरनाक माना जाता है और किसी भी बड़े जीव को निगलने में सक्षम होता है। लेकिन इसके बावजूद उसे इस तरह से घसीटना न केवल गलत है, बल्कि यह कानून के खिलाफ भी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर को बाइक के करियर से बांधकर सड़क पर घसीटा जा रहा है। वीडियो लगभग 25 सेकंड का है और इसे कार में बैठे एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था। क्लिप में अजगर की हालत देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है।



अजगर को मोटरसाइकिल से घसीटता दिखा शख्स
X पर @thealokputul नाम के एक यूजर ने इस क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा, "अजगर को मोटरसाइकिल से घसीटते हुए ले जाने का यह दिल दहला देने वाला वीडियो कांकेर, छत्तीसगढ़ का है। यह वही अजगर है जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में दर्ज है। दुर्भाग्य से छत्तीसगढ़ का वन विभाग अब भी खामोश बैठा है।"
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ झलक रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, "क्या वन विभाग सिर्फ कागजों पर ही काम करता है?" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह बहुत दुखद है, ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।" एक और प्रतिक्रिया में कहा गया, "भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें।" हालांकि अजगर एक खतरनाक जीव है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसके साथ इस प्रकार की निर्दयता की जाए। अगर कोई व्यक्ति अजगर को पकड़ता है या उसके बारे में जानकारी पाता है तो उसे तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। खुद से इस तरह का कोई कदम उठाना कानूनन जुर्म है। यह घटना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इंसानियत पर भी सवाल खड़े करती है। ऐसे में जरूरत है कि वन विभाग इस पर तुरंत कार्रवाई करे और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही लोगों को भी वन्यजीवों को लेकर जागरूक बनना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें