फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 6 घंटे तक ट्रेन की टॉयलेट में बंद था शख्स, जब रेलवे स्टाफ ने दरवाजा खोला तो हालत देख सब हैरान

Sat, 13 Sep 2025 01:59 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इसके बाद रेलवे कर्मचारी पेचकस और हथौड़ा लेकर मौके पर पहुंचे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेलवे कर्मचारी बार-बार दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अंदर बैठा पैसेंजर अपनी तरफ से कोई मदद नहीं करता
विज्ञापन
शख्स ने ट्रेन का बाथरूम ही लॉक कर लिया - फोटो : इंस्टाग्राम @i_am_saleem_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में सफर करते समय हर बोगी में पैसेंजर्स की संख्या अलग-अलग होती है। लेकिन एक बोगी में जितने भी लोग हों, उनके लिए टॉयलेट सिर्फ 4 ही होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हर यात्री बाथरूम का इस्तेमाल करते समय दूसरों का भी ध्यान रखें और ज्यादा देर तक उसे खाली न छोड़े। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। इस वीडियो में एक पैसेंजर ने खुद को ट्रेन के बाथरूम में पूरे 6 घंटे तक बंद कर लिया। उसकी इस हरकत से बाकी यात्री परेशान हो गए। कई लोगों को टॉयलेट की जरूरत थी। मगर वह शख्स बाहर ही नहीं आ रहा था। आखिरकार लोगों ने रेलवे कर्मचारियों से शिकायत कर दी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद रेलवे कर्मचारी पेचकस और हथौड़ा लेकर मौके पर पहुंचे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेलवे कर्मचारी बार-बार दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अंदर बैठा पैसेंजर अपनी तरफ से कोई मदद नहीं करता। इस दौरान ट्रेन में बैठे बाकी लोग भी आपस में बातचीत करते नजर आते हैं कि आखिर अंदर कौन है और वह बाहर क्यों नहीं आ रहा।
 


ट्रेन के टॉयलेट में बंद था शख्स
करीब 90 सेकंड तक कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कई तरह के औजार इस्तेमाल किए, लेकिन दरवाजा आसानी से नहीं खुला। इस बीच एक रेलवे कर्मचारी फोन पर आरपीएफ वालों के न पहुंचने की शिकायत करता भी सुनाई देता है। आखिरकार कर्मचारियों ने दरवाजे में थोड़ी जगह बनाई और अंदर बैठे शख्स से कहा कि वह खुद दरवाजा खोले। तब जाकर वह पैसेंजर दरवाजा खोलता है और 6 घंटे बाद बाहर निकल आता है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
बाहर निकलने के बाद उसकी हालत देखकर लोग दंग रह गए। रेलवे कर्मचारी उसे बाथरूम के बाहर खड़ा कर उसकी फोटो खींचते हैं। वहीं मौजूद पैसेंजर्स को उसके आसपास से बदबू भी आने लगती है। कई लोग अंदाजा लगाते हैं कि शायद वह बाथरूम में सो गया होगा। वीडियो के आखिर में कर्मचारी उस पैसेंजर को प्लेटफॉर्म पर ले जाते हैं और उससे पूछताछ शुरू कर देते हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “शायद कब्ज हो गई होगी।” दूसरे ने हैरानी जताते हुए कहा, “भाई 6 घंटे से?” तीसरे ने तंज कसा कि लोग मदद करने के बजाय पहले वीडियो बनाते हैं। वहीं चौथे ने सवाल उठाया कि “क्या रेलवे के पास कोई इमरजेंसी चाबी नहीं होती दरवाजा खोलने के लिए?”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें