फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अजगर पकड़ने जा रहा था शख्स, तभी सांप ने किया हमला और चारों ओर से जकड़ लिया, रूह कंपा देगा वीडियो

Thu, 14 Aug 2025 02:21 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है कि एक शख्स सांप पकड़ने के इरादे से वहां पहुंचता है। शायद उसने सोचा भी नहीं था कि थोड़ी देर में वह खुद एक बड़े अजगर के शिकंजे में फंस जाएगा। अचानक, एक बड़ा अजगर उस पर टूट पड़ता है और अपने लंबे व ताकतवर शरीर से उसे कसकर लपेट लेता है।
विज्ञापन
अजगर पकड़ने के चक्कर में बुरा फंसा शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम @snakeaholic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। खासकर जब बात सांप और अजगर जैसे खतरनाक जीवों की हो, तो लोगों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने सांप और अजगर के बीच अपनी जान को खतरे में डाल दिया। यह वीडियो इतना डरावना है कि देखने वालों का गला सूख सकता है। इसमें साफ दिखता है कि ये जीव इंसान के लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि एक शख्स सांप पकड़ने के इरादे से वहां पहुंचता है। शायद उसने सोचा भी नहीं था कि थोड़ी देर में वह खुद एक बड़े अजगर के शिकंजे में फंस जाएगा। अचानक, एक बड़ा अजगर उस पर टूट पड़ता है और अपने लंबे व ताकतवर शरीर से उसे कसकर लपेट लेता है। अजगर यहीं नहीं रुकता, बल्कि उसके चेहरे की ओर भी हमला करने की कोशिश करता है। यह सब देखकर किसी का भी डर से पसीना निकल जाए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह शख्स इस दौरान हंसता हुआ नजर आता है, जैसे यह कोई खेल हो।




अजगर की चपेट में आ जाता है शख्स
इस खतरनाक वीडियो को इंस्टाग्राम पर केव पाव नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "ये वाकई कमाल है। इंसान को किसी भी चीज की आदत हो सकती है, लेकिन मुझे हैरानी होती है कि मैं ऐसी खतरनाक परिस्थितियों में भी बेफिक्र हो जाता हूं। हालांकि, सतर्क रहना बेहद जरूरी है। इतने बड़े अजगर को पकड़ते समय अगर जरा सी गलती हो जाए, तो यह मेरे चेहरे पर हमला कर सकता था।"
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक इसे 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 50 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट बॉक्स में लोग लगातार अपनी राय दे रहे हैं और तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर रोन ने पूछा, "आप इन्हें पकड़कर आखिर करते क्या हैं?" इस पर जवाब मिला, "बस इन्हें प्यार से गले लगाना चाहते हैं।" वहीं, एडम और ग्यूस नाम के यूजर्स ने सवाल किया, "क्या इसे चाकू से काटना संभव है?" तो जवाब मिला, "ऐसा करना बिल्कुल गलत है और यह एक मूर्खतापूर्ण सवाल है।" एक और यूजर ने जानना चाहा, "अगर स्थिति बिगड़ जाए तो क्या आप इन्हें गोली मारते हैं?"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें