फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नाव में बैठकर जंगल की सैर का आनंद ले रहा था शख्स, तभी अचानक पानी में उतरा बड़ा सा अजगर फिर...

Thu, 16 Oct 2025 11:01 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत बहुत नॉर्मल तरीके से होती है। इसमें एक शख्स जंगल सफारी का मजा ले रहा होता है। वह नाव में बैठा हुआ है, चारों ओर घना जंगल और बिल्कुल शांत पानी फैला है। माहौल बेहद सुकून भरा लगता है और वह मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देख रहा होता है।
विज्ञापन
पानी में अचानक से उतरा अजगर - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में लोगों की सोच और उनके शौक बिल्कुल अलग-अलग होते हैं। कोई इंसान जानवरों को देखते ही डर जाता है तो कोई उनसे दोस्ती करने में भी पीछे नहीं हटता। इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं। वजह थी एक बड़ा अजगर और इंसान के बीच हुआ अजीब सा सामना, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा था। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत बहुत नॉर्मल तरीके से होती है। इसमें एक शख्स जंगल सफारी का मजा ले रहा होता है। वह नाव में बैठा हुआ है, चारों ओर घना जंगल और बिल्कुल शांत पानी फैला है। माहौल बेहद सुकून भरा लगता है और वह मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देख रहा होता है। लेकिन इसी शांति के बीच अचानक कुछ ऐसा होता है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

नाव में अचानक से आ जाता है अजगर
पानी के अंदर से धीरे-धीरे एक बड़ा अजगर बाहर निकलने लगता है। उसका बड़ा सा सिर पानी को चीरते हुए ऊपर आता है और वह सीधा नाव की ओर बढ़ने लगता है। आम इंसान होता तो शायद डर के मारे चीख पड़ता या भागने की कोशिश करता, लेकिन इस शख्स ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। उसने तो उल्टा अजगर के सिर पर हाथ फेरना शुरू कर दिया, जैसे वह कोई पालतू जानवर हो।
विज्ञापन


देखने वालों की फटी रह गई आंखें
सबसे दिलचस्प बात ये रही कि अजगर ने भी किसी तरह का अटैक नहीं किया। कुछ पल के लिए उसने शख्स की ओर देखा और फिर बिना किसी हरकत के शांति से वापस पानी में उतर गया। देखने वालों को लगा जैसे इंसान और इस खतरनाक जीव के बीच कोई अनकहा रिश्ता या समझौता बन गया हो। पूरा नजारा इतना फिल्मी था कि दर्शकों को यह सीन किसी थ्रिलर मूवी का हिस्सा लग रहा था। हालांकि इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह असली नहीं, बल्कि एआई से बनाया गया है। इसके बावजूद लोगों की दिलचस्पी इसमें कम नहीं हुई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को लाखों बार देखा गया है।

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बेहद मजेदार थीं। किसी ने कहा कि इतनी हिम्मत तो फिल्मों के हीरो में भी नहीं होती। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ये एआई तो सच में लोगों को पागल बना रहा है।” कुछ लोग मजाक उड़ाते हुए बोले कि यह शख्स तो नागिन सीरियल का असली हीरो लगता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें