फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स कर रहा था खुदाई तभी उसे मिली 1997 की ये चीज, जैसे ही डाला वीडियो लोग कीमत देखकर हुए हैरान

Sat, 06 Sep 2025 05:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति पाइपलाइन की मरम्मत का काम कर रहा था। खुदाई करते वक्त उसके हाथ में जलजीरे का यह पैकेट आया। पहले तो उसे लगा कि यह बस कोई पुराना कचरा है, लेकिन जब उसने पैकेट को ध्यान से देखा तो उसमें साफ-साफ 1997 लिखा नजर आया।
विज्ञापन
शख्स कर रहा था खुदाई तभी उसे मिली 1997 की ये चीज - फोटो : इंस्टाग्राम @devendersinghbana_naturelover
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऐसे वीडियो की है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इंटरनेट पर रोजाना हजारों वीडियो अपलोड होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को खुदाई के दौरान बेहद पुरानी चीज मिली। खास बात यह है कि यह कोई सोना-चांदी या कीमती सामान नहीं था, बल्कि जलजीरे का एक छोटा-सा पाउच था। लेकिन यह पाउच इसलिए चर्चा में है क्योंकि यह करीब 28 साल पुराना है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति पाइपलाइन की मरम्मत का काम कर रहा था। खुदाई करते वक्त उसके हाथ में जलजीरे का यह पैकेट आया। पहले तो उसे लगा कि यह बस कोई पुराना कचरा है, लेकिन जब उसने पैकेट को ध्यान से देखा तो उसमें साफ-साफ 1997 लिखा नजर आया। इसका मतलब था कि यह पाउच लगभग तीन दशकों से जमीन के अंदर दबा हुआ था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतने साल बीत जाने के बाद भी इस पाउच में कोई खास बदलाव नहीं आया था। प्लास्टिक का पैकेट आज भी वैसे का वैसा ही नजर आ रहा था, जैसे वह अभी हाल ही में बनाया गया हो।




जलजीरे के पैकेट को दिखाकर दिया यह संदेश
शख्स ने इस अनुभव को कैमरे में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में वह पैकेट को हाथ में लेकर कहता है, "देखिए, यह 1997 का पाउच है। इतने वर्षों में भी इस प्लास्टिक का कुछ नहीं बिगड़ा है। इसी से समझिए कि प्लास्टिक कितनी खतरनाक चीज है। इसलिए हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करना चाहिए और आज ही प्लास्टिक को ना कहना चाहिए।"
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो के सामने आते ही लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। कई लोगों ने इसे आंखें खोल देने वाला वीडियो बताया। एक यूजर ने लिखा, "कई वर्षों से कहा जा रहा है कि प्लास्टिक कचरा लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। यह हमारे शरीर और खाने की चीजों तक को प्रभावित कर रहा है। फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। अभी भी समय है, हमें जागना होगा।" दूसरे ने लिखा, "प्लास्टिक हटाओ, देश बचाओ।" कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को मजाकिया अंदाज में भी लिया। एक शख्स ने लिखा, "आधे इंस्टाग्राम यूजर्स की उम्र इस प्लास्टिक से भी कम होगी।" वहीं किसी ने इस पैकेट को मजाक-मजाक में जीवाश्म तक कह दिया क्योंकि इसकी तारीख साफ नजर आ रही थी। लोगों का ध्यान इस पाउच पर लिखी कीमत पर भी गया। उस दौर में जलजीरे का यह पैकेट 1.25 रुपये का था। कई यूजर्स का कहना है कि उस जमाने में यह कीमत काफी ज्यादा मानी जाती थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें