फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़कियों के वॉशरूम में कैमरा छुपाता था आदमी, एक दिन महिला ने देखा तो मचाया शोर, सरेआम हुई पिटाई

Wed, 18 Jun 2025 10:03 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: आजकल हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अपने आस-पास के लोगों पर भरोसा करना भी जोखिम भरा हो गया है। कुछ लोग तो लड़कियों के हॉस्टल और पीजी में भी गंदे इरादों के साथ घुसपैठ करने से नहीं कतराते। बाथरूम में हिडन कैमरा मिलने की शिकायतें अब आम हो चली हैं।
विज्ञापन
महिलाओं के बाथरूम में कैमरा छुपाता था शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम @fem.social
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आए दिन चर्चा तो खूब होती है, लेकिन जब बात हकीकत की आती है तो तस्वीर बेहद डरावनी नजर आती है। आज भी महिलाएं खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। रात में अकेले बाहर निकलना तो दूर की बात है। अब तो दिन के उजाले में भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से लेकर दुकानों के चेंजिंग रूम तक महिलाएं असहज और असुरक्षित महसूस करती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आजकल हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अपने आस-पास के लोगों पर भरोसा करना भी जोखिम भरा हो गया है। कुछ लोग तो लड़कियों के हॉस्टल और पीजी में भी गंदे इरादों के साथ घुसपैठ करने से नहीं कतराते। बाथरूम में हिडन कैमरा मिलने की शिकायतें अब आम हो चली हैं, जो बेहद खतरनाक संकेत हैं।




महिला बाथरूम में छुपाया था कैमरा
ऐसा ही एक शर्मनाक मामला हाल ही में केरल के कुट्टियाडी से सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक महिला कर्मचारी ने एक लैब टेक्नीशियन को महिला बाथरूम में छुपा हुआ कैमरा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने के बाद पकड़ा गया आरोपी
इस आरोपी का नाम असलम बताया गया है, जो अरीक्करा नामक एक लैब का संचालन करता है। यह लैब कुट्टियाडी तालुक अस्पताल के सामने स्थित एक पीजी के पास है, जिसमें अधिकतर महिलाएं रहती हैं, जो आसपास के अस्पतालों और इसी लैब में काम करती हैं। घटना रात करीब 9 बजे की है, जब एक महिला ने देखा कि बाथरूम की खिड़की के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन छिपा रहा है। महिला को शक हुआ और उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
बाद में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो उसमें साफ दिखा कि असलम बाथरूम के बाहर मोबाइल कैमरा छुपा रहा था। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस शर्मनाक हरकत का वीडियो इंस्टाग्राम के @fem.social नामक पेज पर साझा किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर ने लिखा, "महिला ने सही समय पर सही कदम उठाया और आरोपी को सबक सिखाया।" वहीं एक और यूजर ने पूछा, "समाज में आखिर इतनी गिरी हुई सोच क्यों फैलती जा रही है?"







 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें