जनरल कोच में खड़े होने की भी जगह नहीं मिली तो शख्स ने लगाया गजब जुगाड़
- फोटो : एक्स
वायरल वीडियो: दिवाली और छठ पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं है। स्लीपर और एसी कोच तक में सीटें फुल हो चुकी हैं, जबकि तत्काल टिकट बुक करना भी आसान नहीं है। ऐसे में कई लोग जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं। जनरल कोच में हालत ऐसी है कि यात्रियों की भीड़ के चलते पैर रखने तक की जगह नहीं बचती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों की मुश्किल को दिखा रहा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन का जनरल कोच यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। लोग सीटों पर ही नहीं, बल्कि फर्श पर भी बैठे नजर आ रहे हैं। कोच में इतनी भीड़ है कि एक युवक को बैठने को तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती। आखिरकार उसने गमछे की मदद से सफर करने का अनोखा, लेकिन जोखिम भरा तरीका निकाल लिया।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक ने अपना गमछा ऊपर लगे लगेज स्टैंड से बांध देता है और उसके सहारे हवा में लटक जाता है। इस दौरान वह एक हाथ से लोहे के स्टैंड को पकड़े हुए दिखाई देता है, जबकि सिर को एक बैग के सहारे टिकाए रखता है।
पीली साड़ी में लड़की ने ऑफिस की दिवाली पार्टी में किया ऐसा डांस, देखते रह गए सहकर्मी, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को 4 नवंबर 2026 को शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिली तो इस लड़के ने गमछे के सहारे लटककर सफर करने का ही इंतजाम कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग रेलवे की व्यवस्थाओं और त्योहारों के दौरान यात्रियों की मुश्किलों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
अंधेरी सुबह, साइकिल पर बेटी और पापा का जुनून, वीडियो देखकर लोगों की आंखें हुई नम, हर कोई कर रहा सलाम
दरअसल, दिवाली और छठ मनाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने घर जात हैं। इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ट्रेनों की सीटे फुल होने और तत्काल टिकट नहीं मिलने के कारण लोग जनरल कोच में सफर करते हैं। वायरल वीडियो में लोगों की मजबूरी और त्योहारों पर घर पहुंचने की जद्दोजहद दिख रही है।