ऐसा इसलिए क्योंकि कई वीडियो में लोग, प्रशासन आदि कुछ ऐसा करते हुए नजर आते हैं जो लोगों को पसंद नहीं आता। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर चाय पी रहा है। सबसे हैरानी की बात ये है कि ये सड़क काफी व्यस्त है और फिर भी ये शख्स ऐसा कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
तो चलिए जानते हैं इस वीडियो के बारे में...
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है जिसमें एक शख्स एक व्यस्त सड़क पर कुर्सी डालकर बैठा है। वो कुर्सी पर बैठकर चाय पी रहा है। इस दौरान उसके आसपास से कई गाड़ियां और ऑटो गुजर रहे हैं।
लोग भी इस शख्स और इसकी हरकतों को देख रहे हैं, लेकिन इस शख्स को तो जैसे कुछ भी फर्क नहीं पड़ रहा है और ये अपनी चाय पीने में व्यस्त है। इसके बाद ये शख्स चाय पीकर उठ जाता है।
हुआ गिरफ्तार
यहां ये जान लें कि ये वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है और यहां कि पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स की गिरफ्तारी के बाद बेंगलुरु पुलिस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया। इस वीडियो में पहले शख्स को सड़क पर चाय पीते हुए दिखाया गया है और फिर उसे गिरफ्तार किए हुए।
इस वीडियो को बेंगलुरु पुलिस ने कैप्शन भी दिया है। इसमें लिखा है 'ट्रैफिक लाइन में चाय पीने से आपको भारी जुर्माना लगेगा, प्रसिद्धि नहीं!!! सावधान रहें बेंगलुरु सिटी पुलिस आप पर नजर रख रही है।'
लोगों की तीखी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक 96 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। यही नहीं, लोग इस वीडियो पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'ऐसी लापरवाही के लिए सख्त सजा देकर बेंगलुरु पुलिस को एक उदाहरण पेश करना चाहिए।' एक यूजर ने तो ये तक लिखा कि इस शख्स पर सिर्फ जुर्माना नहीं बल्कि, कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
यहां देखिए चाय पीते हुए शख्स का वीडियो:-