फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पहले लगाई बीच सड़क पर कुर्सी और फिर ली चाय की चुस्की, अब पुलिस ने किया कुछ ऐसा; देखें वीडियो

Sat, 19 Apr 2025 10:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bengaluru Tea Man: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स बीच सड़क में चाय पी रहा है।
विज्ञापन
शख्स ने बीच सड़क पर पी चाय, पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : X/@BlrCityPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bengaluru Viral Video: आज का समय सोशल मीडिया का है, जहां पर कई तरह-तरह के वीडियो सामने आते हैं। लोग इन वीडियो में कई ऐसी हरकतें करते हुए नजर आते हैं जो लोगों को पसंद आ जाती है और फिर ये वीडियो वायरल तक हो जाते हैं। हालांकि, कई ऐसे वीडियो भी हैं जिन पर लोगों का गुस्सा भी निकल जाता है।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि कई वीडियो में लोग, प्रशासन आदि कुछ ऐसा करते हुए नजर आते हैं जो लोगों को पसंद नहीं आता। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर चाय पी रहा है। सबसे हैरानी की बात ये है कि ये सड़क काफी व्यस्त है और फिर भी ये शख्स ऐसा कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो के बारे में...

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है जिसमें एक शख्स एक व्यस्त सड़क पर कुर्सी डालकर बैठा है। वो कुर्सी पर बैठकर चाय पी रहा है। इस दौरान उसके आसपास से कई गाड़ियां और ऑटो गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


लोग भी इस शख्स और इसकी हरकतों को देख रहे हैं, लेकिन इस शख्स को तो जैसे कुछ भी फर्क नहीं पड़ रहा है और ये अपनी चाय पीने में व्यस्त है। इसके बाद ये शख्स चाय पीकर उठ जाता है। 

हुआ गिरफ्तार

यहां ये जान लें कि ये वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है और यहां कि पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स की गिरफ्तारी के बाद बेंगलुरु पुलिस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया। इस वीडियो में पहले शख्स को सड़क पर चाय पीते हुए दिखाया गया है और फिर उसे गिरफ्तार किए हुए।

इस वीडियो को बेंगलुरु पुलिस ने कैप्शन भी दिया है। इसमें लिखा है 'ट्रैफिक लाइन में चाय पीने से आपको भारी जुर्माना लगेगा, प्रसिद्धि नहीं!!! सावधान रहें बेंगलुरु सिटी पुलिस आप पर नजर रख रही है।'

लोगों की तीखी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक 96 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। यही नहीं, लोग इस वीडियो पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'ऐसी लापरवाही के लिए सख्त सजा देकर बेंगलुरु पुलिस को एक उदाहरण पेश करना चाहिए।' एक यूजर ने तो ये तक लिखा कि इस शख्स पर सिर्फ जुर्माना नहीं बल्कि, कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

यहां देखिए चाय पीते हुए शख्स का वीडियो:-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें