फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: 21 फीट का खूंखार अजगर पकड़ने उतरा शख्स, दोनों हाथों से मुंह दबाया और फिर जो हुआ… देखकर सांस अटक जाएगी

Fri, 28 Nov 2025 04:27 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत होती है उस आदमी से, जो काफी हिम्मत दिखाते हुए उस अजगर के पास जाता है। वह बार-बार करीब जाने की कोशिश करता है, जबकि अजगर भी हर बार अपना बचाव करते हुए हमला करने की पूरी कोशिश करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह तो सब जानते हैं कि सोशल मीडिया पर हर दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ इतने मजेदार कि हंसी रुकती नहीं और कुछ ऐसे खतरनाक कि देखने वालों की धड़कनें बढ़ जाएं। हाल ही में ऐसा ही एक डर से भर देने वाला वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक शख्स एक बेहद बड़े अजगर को पकड़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई देता है। अजगर इतना बड़ा और लंबा है कि एक पल के लिए कोई भी सोच ले कि बस अब तो इससे दूर ही रहना ठीक है। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत होती है उस आदमी से, जो काफी हिम्मत दिखाते हुए उस अजगर के पास जाता है। वह बार-बार करीब जाने की कोशिश करता है, जबकि अजगर भी हर बार अपना बचाव करते हुए हमला करने की पूरी कोशिश करता है। दोनों के बीच जैसे एक तरह की खतरनाक जंग चल रही हो। देखने वालों को साफ दिखाई देता है कि यह कोई आसान काम नहीं है। अजगर बार-बार मुंह खोलकर उस पर हमला करने की कोशिश करता है और आदमी हर बार उससे बस बाल-बाल बच जाता है।




बड़े अजगर को पकड़ता दिखा शख्स
इसके बावजूद वह शख्स पीछे नहीं हटता। वह अजगर के आसपास तेजी से घूमता रहता है, मौका तलाशता है कि कब उसे पकड़ने की सही टाइमिंग मिले। वीडियो देखकर यह तो समझ में आ ही जाता है कि आदमी को इस काम की अच्छी खासी समझ है, वरना कोई नॉर्मल इंसान इतने बड़े अजगर के सामने खड़ा भी नहीं होता। कई बार तो लगता है कि अजगर बस अगले ही पल उस पर झपट पड़ेगा और मामला बिगड़ जाएगा। लेकिन उस शख्स का आत्मविश्वास और चालाकी देखने लायक है।
विज्ञापन


अजगर का मुंह कसकर पकड़ा
काफी देर तक दोनों के बीच यह खतरनाक खेल चलता रहता है। आदमी हर बार थोड़ा पीछे हटता है तो कभी आगे बढ़ता है और आखिरकार वह सही समय देखकर अजगर के पीछे पहुंच जाता है। अचानक वह तेजी से झुकता है और अजगर के मुंह को कसकर पकड़ लेता है, ताकि आगे कोई हमला न हो सके। इस पल को देखकर यकीनन किसी का भी दिल जोर से धड़क उठेगा, क्योंकि इतनी बड़ी सांप को संभालना किसी के बस की बात नहीं होती।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोग हैरान रह गए कि कोई इतनी बड़ी रिस्क कैसे ले सकता है। कुछ ने कहा कि अजगर बेहद खतरनाक है, तो कुछ ने उस आदमी की हिम्मत की तारीफ की। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "भाई यह काम हमसे तो कभी नहीं होने वाला।" वहीं एक और ने कहा कि यह आदमी एकदम प्रोफेशनल लगता है, वरना आम इंसान इतना बड़ा खतरा क्यों मोल लेगा?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें