फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रील बनाने के चक्कर में मालगाड़ी के इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ा शख्स, आया हाई वोल्टेज तार की चपेट में

Thu, 19 Jun 2025 10:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: जैसे ही युवक इंजन के ऊपर चढ़ा और वह अनजाने में ऊपर गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आ गया। एक जोरदार धमाके के साथ युवक बुरी तरह झुलस गया और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेन के ऊपर शख्स को लगा बिजली का झटका - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत ने एक युवक की जिंदगी खतरे में डाल दी। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि इंटरनेट पर प्रसिद्धि पाने के लिए लोग किस हद तक जाने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  24 वर्षीय शंकर करीना नामक युवक सोशल मीडिया पर एक रील बनाने की योजना के तहत मालगाड़ी के इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ गया। उसका उद्देश्य था कि वह एक रोमांचक और अलग वीडियो बनाए, जिससे वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो सके। लेकिन यह प्रयास उसकी जान पर भारी पड़ गया।

विज्ञापन


हाई वोल्टेज बिजली के तार से चिपका युवक
जैसे ही युवक इंजन के ऊपर चढ़ा और वह अनजाने में ऊपर गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आ गया। एक जोरदार धमाके के साथ युवक बुरी तरह झुलस गया और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। यह पूरी घटना मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बिजली लगने से शरीर का हिस्सा जला
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक इंजन के ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है और कुछ ही सेकंडों में एक जबरदस्त बिजली का झटका लगता है, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच जाती है। वहां मौजूद स्थानीय लोग तुरंत युवक की मदद के लिए दौड़े और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत गंभीर है क्योंकि शरीर का एक बड़ा हिस्सा जल चुका है। फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


जानलेवा साबित हो सकते हैं ऐसे स्टंट
यह घटना सोशल मीडिया के गलत प्रभावों को भी सामने लाती है, जहां वायरल होने की लालसा लोगों को जानलेवा जोखिम उठाने पर मजबूर कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि खासकर युवाओं में इंटरनेट पर पहचान बनाने का दबाव इस कदर बढ़ चुका है कि वे अपनी सुरक्षा तक की परवाह नहीं कर रहे।
स्थानीय प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और लोगों से अपील की है कि वे इस प्रकार के जोखिम भरे स्टंट करने से बचें। रेलवे प्रशासन ने भी चेतावनी दी है कि रेलवे संपत्ति पर इस तरह की हरकतें न सिर्फ गैरकानूनी हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें