सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते है, जिसे देख हमारी रूह कांप जाती है। कहा जाता है कि प्रकृति के साथ कभी भी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। प्रकृति की ताकत को हल्के में लेना जानलेवा साबित हो सकता है, खासकर जब मौसम खराब हो और आप किसी नदी के पास हों। ऐसी ही एक दर्दनाक घटना उत्तराखंड के ऋषिकेश में सामने आई है, जहां राफ्टिंग के दौरान एक युवक गंगा में बह गया। इस हादसे का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी सिहर उठेगा।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह घटना 17 अप्रैल 2025 को ब्रह्मपुरी इलाके में घटी है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक राफ्टिंग के लिए गंगा नदी में उतरे थे। तभी नदी का बहाव अचानक तेज हो गया। इसी दौरान एक युवक राफ्ट से गिर गया और पानी में बहने लगा। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। देखते ही देखते वह युवक लहरों में ओझल हो गया।
रूह कपा देगा यह वीडियो
करीब 20 सेकंड के इस वीडियो में छह युवक राफ्टिंग करते दिखते हैं। उनमें से एक अचानक पानी में गिरता है और बहने लगता है। वीडियो बना रहे व्यक्ति की घबराई हुई आवाज रिकॉर्ड होती है,“अरे वो गिर गया, वो बह गया, देखो वो लड़का गया, ओह माय गॉड।” यह दृश्य बेहद भावुक और डरावना है। मृत युवक की पहचान देहरादून निवासी सागर नेगी के रूप में हुई है। हादसे के वक्त उनकी राफ्ट पलट गई थी, जिससे वह गंगा की तेज धारा में बह गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।
इतने लोग देख चुके हैं ये वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @askbhupi नामक यूजर ने शेयर किया। उन्होंने लिखा, “ऋषिकेश में राफ्टिंग करते हुए एक युवक नदी में गिर गया, जिससे सागर नेगी की मौत हो गई।” वीडियो को अब तक 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और इस पर 1.5 हजार से ज्यादा लाइक्स व 50 से अधिक टिप्पणियां आ चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर मिली ऐसी प्रतिक्रिया
इस दर्दनाक हादसे पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “अगर तैराकी नहीं आती है, तो राफ्टिंग जैसी गतिविधियों से बचना चाहिए।” दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं भी नदी में गिर चुका हूं, लेकिन लाइफ जैकेट और हेलमेट की वजह से बच गया। क्या इन लोगों के पास वह सब था?” कुछ यूजर्स ने राफ्टिंग कंपनियों पर घटिया सुरक्षा उपकरण देने का आरोप भी लगाया है।