मां ने बच्चे को अकेले शेरों के झुंड से बचाया
- फोटो : इंस्टाग्राम @dennis_koshal
जब भी जंगल के सबसे खतरनाक शिकारी की बात होती है तो ज्यादातर लोग सबसे पहले शेर का नाम लेते हैं। जंगल का यह राजा अपने से बड़े और ताकतवर जानवर पर भी हमला करने से नहीं घबराता। एक बार अगर शिकार उसकी पकड़ में आ जाए तो उसका बच पाना लगभग नामुमकिन होता है। लेकिन क्या आपने कभी शेर को हारते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी अलग पल को दिखा रहा है, जिसने सभी को चौंका दिया है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी में से एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह सीन केन्या के रोंगाई क्षेत्र में कैमरे में रिकॉर्ड किया गया और Danish Koshal द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। यह वीडियो अब तक 58.3 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो बताता है कि इसे देखने वालों पर इसका कितना गहरा असर हुआ है। वीडियो में एक शेरनी बाकी शेरों के साथ शिकार की तलाश में दिखाई देती है। तभी एक शेर एक भैंस के बछड़े को पकड़ लेता है। यह देख कर बाकी भैंसें घबरा जाती हैं और वहां से भाग जाती हैं। लेकिन असली कहानी तब शुरू होती है, जब बछड़े की मां वापस लौटती है।
मां ने बचाई बच्चे की जान
बछड़े की मां हार मानने वालों में से नहीं थी। वह बिना डरे अकेले ही शेरनी और उसके साथियों पर टूट पड़ती है। अपने सींगों से वह दो-तीन शेरों को उछाल देती है। शेरनी और उसके बाकी साथी पीछे हटने लगते हैं, लेकिन कुछ ही पलों में भैंसों का पूरा झुंड वापस आ जाता है। सभी मिलकर मिलकर शेरों को इतनी जोर से खदेड़ते हैं कि उन्हें वहां से अपनी जान बचाकर भागना पड़ता है।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस घटना को देखने के बाद लोग भावुक हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “मैंने सोचा था कि अकेली मां कुछ नहीं कर पाएगी, लेकिन जैसे ही झुंड आया, हालात बदल गए।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “ये वीडियो हमें सिखाता है कि अकेले हम ताकतवर हो सकते हैं, लेकिन साथ मिलकर हम और ज्यादा ताकतवर हो जाते हैं।” वहीं कई लोगों ने मां की ताकत और उसके साहस को सलाम किया है। लोगों का मानना है कि यह वीडियो केवल एक जंगल की घटना नहीं है, बल्कि एक गहरी सीख है। यह वीडियो सीखाता है कि कि ममता सिर्फ एक भावना नहीं, बल्कि एक खूबसूरत शक्ति है। और एकता वह ताकत है जो किसी भी खतरे को परास्त कर सकती है।