फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ग्रीन वाइन स्नेक ने कलाई को मुंह में जकड़ा, दांत अंदर तक धंसे रहे, फिर भी बेफिक्र दिखा शख्स

Tue, 23 Dec 2025 09:05 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में पतला हरे रंग का ग्रीन वाइन स्नेक दिखाई देता है। सांप उस शख्स की कलाई को मुंह में पकड़े हुए है और उसके दांत कलाई के अंदर तक धंसे नजर आते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांप का नाम सुनते ही आम इंसान डर जाता है और उससे दूरी बनाना चाहता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए सांप पकड़ना रोजमर्रा का काम होता है यही वजह है कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को हैरान भी कर रहा है और डरा भी रहा है। इस वीडियो में एक स्नेक कैचर जानबूझकर खुद को सांप से कटवाता नजर आता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिख रहा सांप ग्रीन वाइन स्नेक है. यह सांप देखने में पतला और हरे रंग का होता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप उस शख्स की कलाई को अपने मुंह में पकड़े हुए है। सांप के दांत उसकी कलाई के अंदर तक धंसे हुए हैं। इसके बावजूद स्नेक कैचर के चेहरे पर डर नहीं, बल्कि हल्की मुस्कान नजर आती है।




शख्स की कलाई को काट लेता है सांप
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब सांप उसकी कलाई को काटे हुए होता है, तब भी वह शख्स पूरी तरह शांत रहता है। वह वीडियो बना रहे व्यक्ति से आराम से बात करता है और सांप के बारे में जानकारी देता है। वह बताता है कि इसे “च्युइंग बाइट” कहा जाता है, उसका कहना है कि यह सांप तब तक नहीं छोड़ता, जब तक उसका मुंह जमीन को नहीं छू जाता।
विज्ञापन


नहीं घबराता है स्नैक कैचर
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि सांप अपने नुकीले दांतों को बार-बार शख्स की त्वचा में धंसा रहा है। इसके बावजूद स्नेक कैचर न तो घबराता है और न ही दर्द दिखाता है। करीब 52 सेकंड तक यह खतरनाक नजारा चलता रहता है। जैसे ही सांप को जमीन की सतह मिलती है, वह धीरे-धीरे अपनी पकड़ ढीली कर देता है और शख्स को छोड़ देता है। इसके बाद वीडियो का दूसरा हिस्सा सामने आता है. इसमें स्नेक कैचर सांप को एक थैले में सुरक्षित तरीके से डालता है। इसके बाद वह कैमरे पर अपनी कलाई दिखाता है, जहां सांप ने काटा था। वहां साफ दांतों के निशान दिखाई देते हैं। वह बताता है कि यह सांप जहरीला नहीं होता और इसके काटने से जान का खतरा नहीं रहता।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
शख्स का कहना है कि ग्रीन वाइन स्नेक के काटने से ज्यादा से ज्यादा दर्द या हल्की सूजन हो सकती है। हालांकि, यह बात सुनकर भी लोग वीडियो देखकर सहम गए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे बेहद खतरनाक बताया है। कुछ लोगों ने कहा कि यह काम सिर्फ एक्सपर्ट को ही करना चाहिए। कमेंट सेक्शन में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अब किसी में दम है तो ऐसा कंटेंट बनाकर दिखाए। वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि इसके बाद भाई का कभी पता नहीं चला। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को डर, हैरानी और बहस तीनों का मौका दे रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें