फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सीट को लेकर हुई लड़ाई तो शख्स ने खींच दी चेन, बीच जंगल में रुकी ट्रेन, फिर कोच में आया...

Wed, 05 Nov 2025 04:42 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत सेकंड एसी कोच से होती है। कैमरा ऑन होते ही नजर आता है कि एक यात्री किसी बात को लेकर भड़का हुआ है। दरअसल उस आदमी की टिकट ऊपर की बर्थ की थी, लेकिन वो नीचे बैठना चाहता था।
विज्ञापन
ट्रेन में हुई लड़ाई तो खींच दी चेन - फोटो : एक्स @WeneedFight
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल ट्रेनों में सफर करना भी किसी एडवेंचर से कम नहीं रह गया है। जरा सी बात पर माहौल गर्म हो जाता है। कभी सीट को लेकर झगड़ा तो कभी बैग रखने पर बहस। लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही बिगड़ गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ाधड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री इतना गुस्से में आ गया कि उसने ट्रेन की चेन ही खींच दी। बताया जा रहा है कि ये वाकया पटना कोटा एक्सप्रेस का है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत सेकंड एसी कोच से होती है। कैमरा ऑन होते ही नजर आता है कि एक यात्री किसी बात को लेकर भड़का हुआ है। दरअसल उस आदमी की टिकट ऊपर की बर्थ की थी, लेकिन वो नीचे बैठना चाहता था। नीचे वाली सीट पर पहले से दो महिलाएं बैठी हुई थीं। आदमी ने उनसे थोड़ा सा सरकने या जगह देने को कहा मगर महिलाएं हिलने को तैयार नहीं हुईं। बस वहीं से बहस शुरू हो गई। पहले तो बातों में तकरार हुई, फिर आवाजें ऊंची हो गईं। कुछ देर बाद तो यात्री ने इतना गुस्सा कर लिया कि बिना कुछ सोचे-समझे ट्रेन की चेन खींच दी।

लड़ाई होने पर शख्स ने खींच दी चेन
बताया जाता है कि यह सब दोपहर करीब 1 बजे हुआ। उस वक्त कोच के बाकी यात्री भी अचानक से हक्के-बक्के रह गए क्योंकि ट्रेन झटके से रुक गई। आदमी को लगा कि उसकी बात कोई सुन नहीं रहा, उसने न तो टीटीई को बुलाया, न ही रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत की। बस झल्लाकर चेन खींच दी।
विज्ञापन




बातचीत के बाद हुई सुलह
कुछ ही सेकंड में ट्रेन पूरी तरह रुक गई और कोच में हलचल मच गई। ट्रेन मैनेजर तुरंत मौके पर पहुंचे और पूछा कि आखिर ऐसा क्यों किया गया। वीडियो में साफ दिखता है कि मैनेजर बड़े शांत अंदाज में दोनों पक्षों से बात करते हैं। वह उस गुस्से में खड़े यात्री को समझाते हैं कि ट्रेन की चेन खींचना कोई मामूली बात नहीं है, बल्कि ये रेलवे एक्ट के तहत गंभीर अपराध है। थोड़ी देर बातचीत के बाद आखिरकार दोनों पक्षों के बीच सुलह हो जाती है। मैनेजर ने सभी को समझाया कि अगली बार इस तरह की हरकत से बचना चाहिए। इसके बाद ट्रेन को फिर से चालू किया गया और सफर दोबारा शुरू हो गया।

लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं ताबड़तोड़ आ रही हैं। किसी ने लिखा, “सीट के चक्कर में ट्रेन रोक देना बिल्कुल गलत है, पहले टीटीई को बुलाना चाहिए था।” वहीं कुछ लोगों का कहना था कि “महिलाओं को भी थोड़ा एडजस्ट करना चाहिए था, आखिर बात इतनी छोटी थी।” कई यूजर्स ने मजाकिया लहजे में कहा कि अब तो ट्रेन में सीट ढूंढना भी रिस्क का काम हो गया है। कुछ ने लिखा, “लोगों को गुस्से पर काबू रखना चाहिए क्योंकि एक छोटी-सी हरकत पूरी ट्रेन के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी में डाल देती है।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें