महिला ड्राइवर ने टैक्सी को मारी टक्कर
- फोटो : एक्स@gharkekalesh
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की राय बंटी हुई है। ये वीडियो इसलिए खास है क्योंकि इसमें एक महिला दिखाई दे रही है, जो साफ-साफ शराब के नशे में धुत नजर आ रही है और उसने अपनी कार से एक टैक्सी को टक्कर मार दी है। बस इसके बाद से ही हंगामा मच गया। वीडियो में महिला की कार के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और आसपास के लोग हैरान होकर इस पूरी घटना को देख रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि ये महिला लाल रंग की कार में बैठी है। वो गली में आती है और जैसे ही आगे बढ़ती है, पहले से खड़ी टैक्सी से टकरा जाती है। टक्कर के बाद महिला तुरंत हंगामा मचाने लगती है। जो भी वहां खड़ा था, वो महिला की इस हरकत को रिकॉर्ड कर रहा था। रिकॉर्डिंग में साफ नजर आता है कि वह व्यक्ति महिला से कह रहा है कि नुकसान भरने के लिए बात करें, लेकिन महिला तो नशे में इतनी डूबी हुई है कि किसी की एक भी बात सुनने को तैयार नहीं।
नशे में धुत महिला ने काटा बवाल
महिला कार में ही बैठकर बहस करती रहती है और आसपास खड़े लोग उसे समझाने की कोशिश करते हैं। लोग बार-बार कह रहे हैं कि कार से उतर जाएं, लेकिन वो किसी की नहीं सुन रही। साफ है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना कितना खतरनाक हो सकता है। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि महिला नशे में इतनी चूर है कि समझ ही नहीं पा रही कि उसने कितना नुकसान किया है। और उसकी कार की हालत तो पूछो ही मत, पूरी तरह से टूट चुकी है।
लोगों ने वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होते ही लोगों ने अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दिया। कुछ लोग कह रहे हैं कि पुलिस को तुरंत बुलाया जाना चाहिए था, तो कुछ लोग महिला की इस हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं। वीडियो में भी लोग बार-बार यही बात कर रहे हैं कि पुलिस को बुलाना चाहिए। लेकिन ये साफ नहीं है कि पुलिस आखिरकार मौके पर पहुंची या नहीं। यूजर्स ने वीडियो देखकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की अपील भी की है। लोग कह रहे हैं कि शराब पीकर गाड़ी चलाना बिलकुल गलत है और ऐसे लोगों को कानून के तहत सख्त सजा मिलनी चाहिए। कुछ लोग तो इसे सोशल मीडिया पर एक चेतावनी भी मान रहे हैं कि शराब पीकर ड्राइव करना कितना खतरनाक हो सकता है।