फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जंगल में दिखा दो मुंह वाला खतरनाक अजगर, वीडियो देख लोग नहीं कर पा रहे यकीन, बोले-कुदरत का करिश्मा

Sat, 04 Oct 2025 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजगर जमीन पर धीरे-धीरे रेंग रहा है। उसके पूरे शरीर की बनावट तो बिल्कुल वैसे ही थी जैसे किसी और बड़े सांप की होती है। फर्क सिर्फ इतना था कि जहां आमतौर पर एक सिर होता है, वहां इस अजगर के दो सिर दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
जंगल में दिखा दो मुंह वाला अजगर - फोटो : एक्स@jamil2832
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की दुनिया ऐसी है जहां हर दिन कुछ नया और अनोखा सामने आता है। यहां कभी कोई वीडियो देखकर लोग हंस पड़ते हैं तो कभी आंखों में आंसू आ जाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि कोई क्लिप इतनी हैरान कर देने वाली होती है कि लोगों को उस पर भरोसा ही नहीं होता। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में जंगल के बीच एक ऐसा अजगर दिख रहा है, जिसके दो सिर हैं। यह अजगर बिल्कुल नॉर्मल नहीं है, बल्कि उसके शरीर पर एक की जगह दो चेहरे हैं। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजगर जमीन पर धीरे-धीरे रेंग रहा है। उसके पूरे शरीर की बनावट तो बिल्कुल वैसे ही थी जैसे किसी और बड़े सांप की होती है। फर्क सिर्फ इतना था कि जहां आमतौर पर एक सिर होता है, वहां इस अजगर के दो सिर दिखाई दे रहे थे। दोनों सिर आपस में इस तरह जुड़े थे जैसे किसी एक शरीर में ज़बरदस्ती फिट कर दिए गए हों। यह नजारा इतना अलग और चौंकाने वाला था कि लोग अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहे थे।



ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाते ऐसे सांप
विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई जादू नहीं बल्कि एक दुर्लभ जैविक विकृति है, जिसे विज्ञान की भाषा में बाइसिफली कहा जाता है। इस स्थिति में सांप या बाकी जीव का पूरा शरीर तो एक ही रहता है, लेकिन उसके दो सिर विकसित हो जाते हैं। ऐसे जीव अक्सर ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाते क्योंकि दो सिर होने के कारण उनके लिए जीना और शिकार करना आसान नहीं होता।
विज्ञापन


लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस अनोखे अजगर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @jamil2832 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “कुदरत का करिश्मा देखें। अब तक हम लोग बिना पूंछ वाले सांप को ही दो मुंह वाला मानते थे, लेकिन इस सांप को देखें। इसके दोनों मुंह एक ही तरफ हैं। इसका नाम पाइथन है और यह असल में मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में पाया जाता है।” वीडियो की लंबाई सिर्फ 28 सेकंड की है, लेकिन इस छोटे से क्लिप ने लोगों को चौंका दिया। इसे अब तक 13 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और ढेरों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। किसी ने लिखा, “यकीन नहीं हो रहा कि यह असली है, ऐसा लग रहा है जैसे किसी फिल्म का दृश्य हो।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “प्रकृति के चमत्कार वाकई काफी अलग हैं।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें