सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है जो लोगों का ध्यान खींच लेता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जो किसी जिम का है। आमतौर पर लोग जिम में वर्कआउट करने जाते हैं ताकि फिट रह सकें, लेकिन इस वीडियो में फिटनेस की जगह लड़ाई-झगड़े का नजारा देखने को मिला। वीडियो इतना चौंकाने वाला है कि जिसने भी इसे देखा, हैरान रह गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल दिखाई देता है। लोग अपने-अपने वर्कआउट में बिजी हैं। कोई वेट उठा रहा है तो कोई ट्रेडमिल पर दौड़ रहा है। माहौल बिल्कुल शांत और नॉर्मल लगता है। लेकिन तभी अचानक कुछ लड़के जिम में घुसते हैं और माहौल पूरी तरह बदल जाता है। ये लड़के सीधे जिम में मौजूद एक शख्स के पास पहुंचते हैं और उससे बहस करने लगते हैं। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ जाती है कि बहस हाथापाई में बदल जाती है। लड़कों का ग्रुप उस अकेले शख्स पर टूट पड़ता है। शुरुआत में वे केवल मुक्कों और घूंसों से हमला करते हैं, लेकिन इसके बाद वे जिम में रखी रॉड का भी इस्तेमाल करते हैं। वीडियो में साफ दिखता है कि पीड़ित युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावर लगातार उस पर वार करते रहते हैं।
जिम बना अखाड़ा
इसी बीच पीड़ित शख्स का एक दोस्त भी बीच-बचाव के लिए आता है और वह भी उन हमलावरों से भिड़ जाता है। कुछ देर तक दोनों तरफ से जमकर मारपीट होती है। जिम का माहौल, जो कुछ ही पलों पहले नॉर्मल था, अब पूरी तरह रणभूमि जैसा बन चुका होता है। हालांकि थोड़ी देर बाद मामला शांत हो जाता है और लोग धीरे-धीरे वहां से हटने लगते हैं। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया। यह आग की तरह फैल गया। एक्स प्लेटफॉर्म पर @Madan_Chikna नाम के एक यूजर ने इसे शेयर किया। कुछ ही घंटों में वीडियो लाखों बार देखा गया और हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प रहीं। किसी ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “आज जिम क्लास का प्रैक्टिकल था।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “किस टीम के लोग किसे पीट रहे हैं, यह समझ ही नहीं आया।” किसी ने इसे अखंड क्लेश बताया। हालांकि, कई यूजर्स ने मजाक करने की बजाय गंभीर सवाल भी उठाए। उनका कहना है कि जिम जैसी जगह पर इस तरह की घटनाएं सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो न केवल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना बल्कि इसने यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिरकार जिम जैसी सुरक्षित जगह पर भी कब और कैसे हालात बिगड़ सकते हैं।