फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर चल रहे कपल को मिला नीला अंडा, जब 50 दिनों बाद फूटा तो उड़ गए दोनों के होश, जानें

Thu, 16 Oct 2025 10:32 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: घर आने के बाद कपल ने इस अंडे की देखभाल करने का निश्चय किया। उन्होंने इसे एक खास मशीन यानी इनक्यूबेटर में रखा। इनक्यूबेटर में उन्होंने तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और नमी करीब 50% बनाए रखी। यही नहीं हर दिन वे अंडे को पलटते और ध्यान से देखते कि अंदर कोई हलचल तो नहीं हो रही।
विज्ञापन
कपल को मिला नीले रंग का अंडा - फोटो : इंस्टाग्राम @019_editss
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी-कभी जिंदगी हमें ऐसे अनोखे सरप्राइज देती है, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होती। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाले एक युवा कपल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक दिन घूमते-फिरते उन्हें झाड़ियों के बीच एक चमकदार नीला अंडा दिखाई दिया। यह अंडा किसी नॉर्मल मुर्गी के अंडे जैसा नहीं था, बल्कि उससे कई गुना बड़ा था। उसका रंग नीला था और उस पर हल्की चमक भी थी। कपल ने जैसे ही उसे देखा वे हैरान रह गए और सोचने लगे कि आखिर यह अंडा किसका हो सकता है। जिज्ञासा और उत्साह के चलते उन्होंने अंडा घर ले जाने का फैसला किया।

विज्ञापन


कपल को घर पर मिला नीले रंग का अंडा
घर आने के बाद कपल ने इस अंडे की देखभाल करने का निश्चय किया। उन्होंने इसे एक खास मशीन यानी इनक्यूबेटर में रखा। इनक्यूबेटर में उन्होंने तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और नमी करीब 50% बनाए रखी। यही नहीं हर दिन वे अंडे को पलटते और ध्यान से देखते कि अंदर कोई हलचल तो नहीं हो रही। यह सिलसिला करीब 50 दिनों तक चलता रहा।




जब फूटा अंडा तो उड़ गए कपल के होश
दिन-ब-दिन उनकी उत्सुकता बढ़ती गई। वे सोचते रहते कि आखिर इस अंडे से निकलेगा क्या? फिर वो दिन आया जब अंडे का खोल धीरे-धीरे टूटने लगा। कपल की धड़कनें तेज हो गईं और दोनों की नजरें उसी पर टिकी थीं। कुछ ही देर बाद जब अंडा पूरी तरह टूटा तो उसमें से जो जीव निकला, उसे देखकर दोनों की आंखें खुली की खुली रह गईं। दरअसल उस अंडे से निकला था एक एमू। ऑस्ट्रेलिया का बड़ा पक्षी, जो आकार में शुतुरमुर्ग जैसा दिखता है।
विज्ञापन


कपल ने शेयर किया अपना अनुभव
एमू कोई नॉर्मल पक्षी नहीं होता। यह करीब 6 फीट लंबा और 50 किलो तक भारी हो सकता है। शुरुआत में छोटा सा चूजा लगने वाला यह एमू धीरे-धीरे बड़ा होने लगा। कपल के लिए यह एक नया अनुभव था। वे न सिर्फ उसकी देखभाल करते बल्कि उसके साथ खेलते और समय बिताते। धीरे-धीरे एमू उनके परिवार का हिस्सा बन गया। घर में वह बिल्कुल एक पालतू जानवर या बच्चे की तरह व्यवहार करने लगा। वह उनके साथ टहलता, खेलता और हर समय घर में रहता। कपल ने इस अनोखे अनुभव को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसमें दिखाया कि कैसे उन्होंने झाड़ियों में मिला नीला अंडा घर लाकर पाला और उससे निकले एमू को अपने परिवार का हिस्सा बना लिया। वीडियो देखते ही देखते लोगों के दिलों तक पहुंच गया और वायरल हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें