फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गार्डन में खेल रहा था मासूम, तभी बच्चे का शिकार करने छलांग लगा कर आया तेंदुआ, बिल्ली ने बचाई जान

Thu, 09 Oct 2025 04:33 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: असल में तेंदुआ बहुत तेज और फुर्तीला जानवर माना जाता है। वह टाइगर और शेर की तरह ज्यादातर जमीन पर शिकार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पेड़ों पर चढ़ने, कूदने और अचानक हमला करने में भी माहिर होता है।
विज्ञापन
बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला - फोटो : इंस्टाग्राम @aikalaakari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। दावा किया जा रहा है कि इसमें एक तेंदुआ घर की दीवार लांघकर आंगन में पहुंचता है और वहां खेल रहे बच्चे की ओर बढ़ता है। लेकिन तभी एक नॉर्मल सी बिल्ली उस पर हमला कर देती है। पहली नजर में वीडियो इतना रियल लगता है कि कोई भी इसे सच मान ले। लेकिन जैसे-जैसे लोग इसे गौर से देखते हैं। कई सवाल उठने लगते हैं और शक होने लगता है कि यह असली नहीं, बल्कि एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया वीडियो है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
असल में तेंदुआ बहुत तेज और फुर्तीला जानवर माना जाता है। वह टाइगर और शेर की तरह ज्यादातर जमीन पर शिकार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पेड़ों पर चढ़ने, कूदने और अचानक हमला करने में भी माहिर होता है। इसी वजह से जब वीडियो में उसे ग्रिल लांघकर आंगन में कूदते हुए दिखाया गया तो सीन काफी असली लगा। वहां लगे टेंट पर गिरने और फिर बच्चे की ओर बढ़ने का सीन भी लोगों को चौंका गया। लेकिन उसी समय अचानक बिल्ली का उस पर अटैक करना और तेंदुए का पीछे हट जाना कई लोगों को अजीब लगा।




बच्चे पर तेंदुए ने किया अटैक
सोचने वाली बात यह है कि असली तेंदुआ किसी बिल्ली से डरकर दूर जाकर नहीं गिरता। तेंदुआ ताकत में बिल्ली से कई गुना ज़्यादा शक्तिशाली होता है। इतना ही नहीं आम तौर पर वह अपने से छोटे जानवरों को देखकर हमला करता है, पीछे नहीं हटता। यही वजह है कि जब वीडियो में बिल्ली के अटैक के बाद तेंदुआ दूर जाकर गिर पड़ा और फिर शांत खड़ा रहा, तो दर्शकों को शक और बढ़ गया।
विज्ञापन


बिल्ली ने बच्चे को बचाया
इसके बाद का हिस्सा भी काफी अजीब लगता है। जैसे ही बच्ची की मां आती है और उसे गोद में उठा ले जाती है, तेंदुआ बिल्कुल चुपचाप खड़ा रहता है। यह चीज भी हकीकत में मुमकिन नहीं लगती, क्योंकि असली तेंदुआ इतनी आसानी से वहां मौजूद लोगों को नजरअंदाज नहीं करेगा। यही वजह है कि वीडियो की विश्वसनीयता पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं।

एआई से बनाया गया है वीडियो
दरअसल, जब इस वीडियो के कैप्शन पर नजर डाली गई तो साफ हुआ कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है। इसे इंस्टाग्राम पर @aikalaakari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। कैप्शन में लिखा गया था, “भारत में बिल्ली ने तेंदुए से बच्चे को बचाया।" भले ही यह वीडियो नकली है, लेकिन इसकी लोकप्रियता किसी असली घटना से कम नहीं है। अब तक इसे 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सात लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है और चार हजार से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मजेदार हैं। एक यूजर ने लिखा, “कौन सा एआई है। पहचान ही नहीं पा रहे।” दूसरे ने कहा, “इंटरनेट पर जो दिखे, लोग तुरंत मान लेते हैं।” वहीं किसी ने मजाक में लिखा, “मैं हैरान, बिल्ली हैरान, तेंदुआ हैरान, सब हैरान।” एक और ने सलाह दी, “बच्चों को कभी जानवरों के साथ अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें