फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: क्लासरूम में जहरीला सांप लेकर आ गया बच्चा, वायरल वीडियो देख लोग बोले- सख्त एक्शन लेना चाहिए

Fri, 18 Apr 2025 12:21 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Classroom Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक स्टूडेंट क्लासरूम में एक जहरीला सांप लेकर पहुंच गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक टीचर पढ़ा रही हैं और क्लास पूरी स्टूडेंट्स से भरी हुई है, तभी एक स्टूडेंट सफेद रंग की पोटली से एक जहरीले सांप को अपने हाथ से खींचकर निकालता है
विज्ञापन
क्लासरूम में बच्चे लेकर आए सांप - फोटो : इंस्टाग्राम @_aa_okkati_adakku_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर बच्चों के अतरंगी करतबों की वीडियो आए दिन वायरल होते रहते है। सोशल मीडिया के इस दौर में स्कूली बच्चे भी कई कॉमेडी वीडियो डालकर आपका मनोरंजन करते रहते हैं। हालांकि, कई बार बच्चों का मजाक बाकी लोगों के लिए खतरनाक भी साबित हो जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक स्टूडेंट क्लासरूम में एक जहरीला सांप लेकर पहुंच गया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक स्टूडेंट क्लासरूम में एक जहरीला सांप लेकर पहुंच गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक टीचर पढ़ा रही हैं और क्लास पूरी स्टूडेंट्स से भरी हुई है, तभी एक स्टूडेंट सफेद रंग की पोटली से एक जहरीले सांप को अपने हाथ से खींचकर निकालता है और फिर उसे गर्दन से पकड़ लेता है। इसे देख वहां बैठा हर कोई डर जाता है।




क्लासरूम में बच्चा लेकर आया सांप
बता दें कि ये सब घटना चलती क्लास में हो रहा है और इस बात की भनक टीचर को नहीं है। वहीं क्लास के एक-दो बच्चों को इस बारे में पता है, लेकिन वह आराम से सांप की तरफ देख रहे हैं। यही नहीं स्टूडेंट के पीछे बैठी लड़की वीडियो बना रही है, जिस स्टूडेंट ने सांप को पकड़ रखा है, उसे बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है। वहीं सांप बार-बार जीभ निकाल रहा है और डंक मारने की कोशिश कर रहा है, दूसरी ओर टीचर आराम से बच्चों को पढ़ा रही है। देखा जा सकता है कि, जिस स्टूडेंट्स के हाथ में सांप है, वह पीछे के बेंच पर बैठा हुआ है.
विज्ञापन


क्लासमेट पर फेंका सांप
वीडियो में देखा जा सकता है कि, सांप लाने वाले स्टूडेंट ने क्लास खत्म होने के बाद सांप अपने क्लासमेट पर फेंक दिया है, जो क्लास में आराम से लेटकर मोबाइल देख रहा था। यकीनन ऐसे किसी के ऊपर अचानक सांप फेंक दिया जाए, तो वह बुरी तरह से डर जाएगा। हालांकि, हम सभी जानते हैं कि सांप काफी खतरनाक होते हैं और किसी को भी ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए.।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, स्कूल में आने वाले बच्चों की किसी भी प्रकार की चेकिंग नहीं की जाती होगी और न ही ऐसे स्टूडेंट्स के खिलाफ कोई सख्त एक्शन लिया जाता होगा, क्योंकि ऐसा कोई स्कूल नहीं होता है जो बच्चों को क्लासरूम में सांप लाने की अनुमति देता हो। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वायरल वीडियो को अब तक 17 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, लेकिन वीडियो को देखकर लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। एक यूजर ने लिखा, "किसी भी स्कूल में ऐसा नहीं होना चाहिए, ये दूसरे स्टूडेंट्स के लिए खतरनाक है।" वहीं एक ने लिखा कि स्कूल प्रशासन को इस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें