आजकल सोशल मीडिया की दुनिया ऐसी हो गई है कि कब, कौन-सा वीडियो वायरल हो जाए, कोई अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता। कभी किसी इंसान का अजीबोगरीब स्टंट चर्चा में आ जाता है तो कभी जानवरों के कारनामे लोगों को हैरान कर देते हैं। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो धूम मचा रहा है। इसमें एक बिल्ली और सांप के बीच का खतरनाक टकराव देखने को मिला है। मजेदार बात ये है कि शुरुआत में ये सीन बड़ा हंसी-मजाक वाला लगता है, लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, रोमांच और डर दोनों महसूस होते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत होती है एक बिल्ली से, जो जमीन पर आराम से लेटी होती है. तभी वहां से हरे रंग का एक बड़ा-सा सांप निकलता है। अब बिल्ली तो अपने मूड में थी, उसे मस्ती सूझी और उसने सांप को परेशान करने का सोचा। बिल्ली ने उसे छेड़ा, जैसे छोटे बच्चे कभी-कभी बिना सोचे-समझे शरारत कर बैठते हैं, लेकिन इस बार उसकी ये शरारत भारी पड़ गई।
बिल्ली और सांप की हुई झड़प
जैसे ही बिल्ली ने सांप को छेड़ा, सांप तुरंत गुस्से में आ गया और उसने पलटवार कर दिया, उसने बिल्ली पर झपट्टा मारा। बिल्ली थोड़ी चौंकी जरूर, लेकिन डरी नहीं, उसने फुर्ती से खुद को बचा लिया। देखने वालों को लगा शायद मामला खत्म हो गया होगा, पर ऐसा हुआ नहीं। सांप ने दोबारा हमला किया और बिल्ली ने फिर बचाव कर लिया। इस तरह दोनों के बीच मानो एक मिनी-फाइट शुरू हो गई थी।
सांप ने बिल्ली पर किया हमला
दिलचस्प ये रहा कि सांप ने कई बार हमला किया, लेकिन बिल्ली हर बार बचकर निकल गई, उसने पलटवार भी किया, लेकिन लड़ाई को ज्यादा बढ़ाया नहीं। ऐसा लग रहा था जैसे वो बस खेल-खेल में सांप से भिड़ रही है। हालांकि एक-दो मौके पर लगा कि अगर बिल्ली जरा भी चूक जाती तो उसका नुकसान हो सकता था। आखिरकार, सांप के लगातार हमले देखकर बिल्ली ने दूरी बनाना ही बेहतर समझा और वहां से हट गई।
वीडियो पर यूजर्स ने किया ऐसा रिएक्शंस
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, “ये बिल्ली तो सच में खतरों की खिलाड़ी है।” वहीं, एक दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, “अगर बिल्ली सच में लड़ाई के मूड में होती, तो सांप की सारी अकड़ निकाल देती।” लेकिन हर किसी ने इसे सिर्फ मजाक में नहीं लिया। कई लोगों ने चिंता जताई और कहा कि ऐसे खतरनाक जानवरों के साथ छेड़छाड़ करना जानलेवा हो सकता है।