फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फ्लाईओवर पर फिल्मी हीरो की तरह स्टंट दिखाने गया लड़का, हीरो बनने के चक्कर में छिल गई पूरी पीठ

Mon, 25 Aug 2025 11:57 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि युवक किसी पुल या फ्लाईओवर की बाउंड्री के ऊपर खड़ा है। वह इधर-उधर देखता है और जैसे ही नीचे से एक वैन गुजरती है, अचानक फिल्मी हीरो की तरह कूदने का फैसला करता है।
विज्ञापन
स्टंट करना लड़के को पड़ा भारी - फोटो : एक्स@Ldphobiawatch
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ डराने वाले। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक शख्स फिल्मी अंदाज में स्टंट करने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसका ये स्टंट खतरनाक हादसे में बदल जाता है। तो आज की इस वीडियो में हम आपको इसी वीडियो को विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि युवक किसी पुल या फ्लाईओवर की बाउंड्री के ऊपर खड़ा है। वह इधर-उधर देखता है और जैसे ही नीचे से एक वैन गुजरती है, अचानक फिल्मी हीरो की तरह कूदने का फैसला करता है। उसे लगता है कि वह आसानी से वैन पर लैंड कर जाएगा। शायद उसे भरोसा था कि उसका स्टंट बिल्कुल फिल्मों जैसा सफल रहेगा। लेकिन हकीकत कुछ और ही थी। जैसे ही वह छलांग लगाता है, उसका पूरा बैलेंस बिगड़ जाता है। वह वैन पर उतरने के बजाय सीधे सड़क पर जा गिरता है। गिरने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखने वालों को साफ लग रहा था कि उसे गंभीर चोटें आई होंगी। उसकी हालत देखकर यह कहना मुश्किल नहीं कि उसकी हड्डियां भी टूट गई होंगी। वीडियो देखकर यही अहसास होता है कि यह युवक अगर समझदार निकला तो अब दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा।



वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर @Ldphobiawatch नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही घंटों में इस क्लिप को हजारों लोग देख चुके हैं और तेजी से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन पर नजर डालें तो लोग अलग-अलग अंदाज में अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब ये बंदा स्टंट तो छोड़ो, शायद सही से खड़ा भी नहीं हो पाएगा।” वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “भाई, बिना सोचे-समझे इतना खतरनाक स्टंट करने का क्या मतलब है?” एक और ने लिखा, “ऐसे लोगों के साथ तो यही होना चाहिए ताकि दूसरों को भी सबक मिले।” लोगों का कहना है कि फिल्मों में दिखाई जाने वाली चीजें हमेशा असल जिंदगी में कामयाब नहीं होतीं। फिल्मों में स्टंट करने के पीछे पूरी टीम और सुरक्षा इंतजाम होते हैं, लेकिन असल जिंदगी में बिना किसी सुरक्षा के ऐसा करने की कोशिश सीधे मौत या गंभीर हादसे को न्योता देने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें