फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बालकनी में पानी पीता युवक एक झटके में गिर गया नीचे, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

Fri, 19 Sep 2025 03:16 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: गनीमत रही कि इस हादसे में नाजिर की जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं। खास तौर पर उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पानी पीते-पीते बालकनी से नीचे गिरा शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक ऐसा हादसा हुआ जिसे सुनकर और देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। यह घटना धान मंडी इलाके की है, जहां 25 साल का एक युवक नाजिर अचानक ही बालकनी से नीचे गिर पड़ा। नाजिर अपने घर की बालकनी में खड़ा होकर पानी पी रहा था। सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरा। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उसी समय नीचे से एक स्कूटी गुजर रही थी। नाजिर सीधे उसी स्कूटी पर आ गिरा। यह सीन देखकर वहां मौजूद लोग भी घबरा गए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
गनीमत रही कि इस हादसे में नाजिर की जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं। खास तौर पर उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाजिर बालकनी में खड़ा होकर पानी पी रहा है और कुछ ही सेकंड में वह नीचे गिर पड़ता है। यह हादसा इतना अचानक हुआ कि कोई भी उसे रोक नहीं सका।

बालकनी से नीचे गिर पड़ा शख्स
नीचे गुजर रही स्कूटी पर बैठे लोग भी इस घटना से घबरा गए। हालांकि उन्हें बड़ी चोट नहीं आई, लेकिन यह घटना उनके लिए भी किसी सदमे से कम नहीं रही। आसपास मौजूद लोग तुरंत नाजिर के पास दौड़े और उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बताया कि उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और उसे कुछ समय आराम करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन


लोगों को हुई हैरानी
जोधपुर जैसे बिजी इलाके में इस तरह की घटना का होना लोगों को सोचने पर मजबूर कर गया। लोग यह देखकर हैरान हैं कि एक साधारण सा काम, जैसे पानी पीना भी कभी-कभी हादसे में बदल सकता है। यह भी गनीमत रही कि हादसे के दौरान नाजिर को सिर पर चोट नहीं लगी। वरना नतीजा और भी गंभीर हो सकता था। इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया लोगों ने इसे तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। वीडियो देखने वाले ज्यादातर लोग यही कह रहे हैं कि यह किसी फिल्म का सीन जैसा लग रहा है। लेकिन असल में यह एक सच्ची घटना है। कुछ लोग इसे किस्मत का खेल बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे लापरवाही का नतीजा कह रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें