फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नैनीताल आ रही टेक्सी की बोनट पर गिरा बड़ा सा पत्थर, बड़ा हादसा टला, यात्रियों की बाल-बाल बची जान

Tue, 02 Sep 2025 05:38 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इसी बीच नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। हुआ यह कि हल्द्वानी से नैनीताल जा रही एक टैक्सी पर अचानक बहुत बड़ा बोल्डर गिर पड़ा। यह बोल्डर सीधे गाड़ी के बोनट पर गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
बाल-बाल बची लोगों की जान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवभूमि उत्तराखंड इन दिनों भारी बारिश से जूझ रहा है। इस बार मानसून राज्य में तबाही लेकर आया है। कई जगह बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं तो कहीं बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। हालत यह है कि अभी भी बारिश लगातार हो रही है और लोग डरे-सहमे हुए हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। हुआ यह कि हल्द्वानी से नैनीताल जा रही एक टैक्सी पर अचानक बहुत बड़ा बोल्डर गिर पड़ा। यह बोल्डर सीधे गाड़ी के बोनट पर गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान हुआ। लेकिन गनीमत रही कि टैक्सी में बैठे सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को चोट तक नहीं आई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहां मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और टैक्सी को सड़क से हटाया गया। हालांकि इस वजह से कुछ समय तक सड़क पर यातायात रुका रहा।

एसडीएम ने लोगों से की यह अपील
नैनीताल के एडीएम विवेक राय ने लोगों से अपील की है कि इस मौसम में पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से पहले अच्छी तरह सोचें। उन्होंने कहा कि बारिश में भूस्खलन और हादसे का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए अनावश्यक यात्रा न करें। पिछले 48 घंटे से हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बारिश ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सड़कों पर मलबा गिरने से रास्ते बंद हो गए हैं। नदियां, नाले और नहरें सब उफान पर बह रही हैं।
विज्ञापन


नैनीताल रोड पर गिरा मलबा
अल्मोड़ा-नैनीताल हाईवे क्वारब के पास मलबा आने से बंद पड़ा है। नैनीताल रोड पर भी कई जगह मलबा गिरा है, जिसकी वजह से लोगों को सफर में दिक्कत हो रही है। हल्द्वानी के चोरगलिया इलाके में शेरनाला के उफान में आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दूसरी ओर काठगोदाम और लालकुआं इलाके से कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है और उन्हें आपदा राहत कैंपों में रखा गया है। प्रशासन लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। खासतौर पर नदी किनारे रहने वाले लोगों से कहा गया है कि वे सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। एडीएम विवेक राय ने यह भी कहा है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो लोग घर से बाहर न निकलें और खासकर पहाड़ी सफर से बचें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें