फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Peace Walk: अमेरिका में 3700 KM की शांति पदयात्रा, भारत से पहुंचे 'अलोका- द पीस डॉग' ने बटोरीं सुर्खियां

Wed, 07 Jan 2026 10:31 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत की सड़कों पर भटकने वाला एक आवारा कुत्ता आज अमेरिका में शांति की पदयात्रा का चेहरा बन गया है। अलोका द पीस डॉग बौद्ध भिक्षुओं के साथ टेक्सास से वॉशिंगटन डीसी तक पैदल चल रहा है। करीब 3,700 किमी लंबी इस यात्रा का उद्देश्य शांति, प्रेम और करुणा का संदेश फैलाना है।
विज्ञापन
अलोका द पीस डॉग - फोटो : Facebook (Walk for Peace)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का एक आवारा कुत्ता आज अमेरिका में शांति और करुणा का प्रतीक बन गया है। अलोका द पीस डॉग नाम का यह रेस्क्यू डॉग बौद्ध भिक्षुओं के साथ अमेरिका के आर-पार पैदल यात्रा कर रहा है। टेक्सास के फोर्ट वर्थ से शुरू होकर वॉशिंगटन डीसी तक पहुंचने वाली यह पदयात्रा विश्व शांति का संदेश दे रही है।

विज्ञापन


क्या है शांति पदयात्रा? 

'वॉक फॉर पीस' बौद्ध भिक्षुओं की एक लंबी शांति यात्रा है, जो अमेरिका के 10 राज्यों से होकर गुजर रही है। इसे हुओंग दाओ विपश्यना भावना केंद्र ने आयोजित किया है। करीब 3,700 किलोमीटर लंबी यह यात्रा 10 अक्तूबर को शुरू हुई थी और लगभग 120 दिनों में वॉशिंगटन डीसी पहुंचने की योजना है। आयोजकों के मुताबिक, इसका उद्देश्य शांति, प्रेम, मैत्री और करुणा के प्रति जागरूकता फैलाना है।

ये भी पढ़ें: Viral: बच्चे ने पड़ोसी का चुराया खाना, खाते ही उतर गया चोरी का भूत, अस्पताल जाने पर सामने आया चौंकाने वाला सच

कौन है अलोका द पीस डॉग?

अलोका कभी भारत की सड़कों पर भटकने वाला एक साधारण आवारा कुत्ता था। बताया जाता है कि एक दिन वह बौद्ध भिक्षुओं के साथ चल पड़ा और फिर कभी उनसे अलग नहीं हुआ। भारत में वह भिक्षुओं के साथ 100 दिनों से अधिक समय तक पैदल चला। माथे पर दिल के आकार के निशान लिए हुए भूरे और सफेद रंग का अलोका अब अमेरिका में भी इस शांति यात्रा का अभिन्न हिस्सा है।

विज्ञापन




भिक्षुओं के अनुसार, अलोका करीब चार साल का है और संभवतः भारतीय परिया डॉग नस्ल का है। अमेरिका में उसकी नियमित पशु-चिकित्सकीय जांच होती है और रास्ते में लोग उसे प्यार और उपहार देते हैं।

सोशल मीडिया पर खास पहचान

अलोका की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक पोस्ट में लिखा गया है, 'अलोका शांति के मार्ग का सच्चा साथी है, एक जीवित संदेश कि हर प्राणी शांति की ओर चल सकता है।' 

विज्ञापन

 



यात्रा के 73वें दिन अलोका और भिक्षु इस समय दक्षिण कैरोलिना के मैककॉर्मिक में हैं। उनकी यह प्रेरक यात्रा लगातार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें