फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 साल पुराने वो रहस्यमय चर्च, जिनकी कहानियां कर देती हैं लोगों को हैरान

Tue, 31 Mar 2020 11:04 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
लालिबेला चर्च, इथियोपिया - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसी कई अद्भुत जगहें और इमारतें हैं, जो सदियों पुरानी हैं और सबसे खास बात कि उनसे कुछ न कुछ रहस्य जरूर जुड़े हुए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे रहस्यमय चर्चों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो करीब 800 साल पुराने हैं। इनके बनने के पीछे जो कहानियां प्रचलित हैं, उसे जानकर तो हर कोई हैरान रह जाता है। दुनियाभर के लोगों के बीच ये चर्च आकर्षण का केंद्र हैं। इन्हें देखने के लिए हर जगह से लोग बड़ी संख्या में आते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
लालिबेला के चर्च, इथियोपिया - फोटो : Social media
इन चर्चों को 'लालिबेला के चर्च' के नाम से जाना जाता है, जो इथियोपिया के लालिबेला शहर में हैं। यहां कुल 11 ऐसे चर्च हैं, जिन्हें चट्टानों को काटकर बड़ी खूबसूरती से बनाया गया है। कहते हैं कि लाल और नारंगी रंग की ये चट्टानें ज्वालामुखी फटने के बाद उसके लावा से बनी हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
लालिबेला के चर्च, इथियोपिया - फोटो : Social media
माना जाता है कि इन चर्चों का निर्माण 12वीं और 13वीं सदी के बीच कराया गया है और इन्हें बनवाया है लालिबेला नाम के राजा ने, जो जाग्वे राजवंश से संबंध रखते थे। उन्हीं के नाम पर शहर का भी नाम लालिबेला पड़ा और चर्चों को भी लालिबेला के चर्च के नाम से जाना जाता है। 

4 of 7
लालिबेला के चर्च, इथियोपिया - फोटो : Social media
कहते हैं कि राजा लालिबेला चर्चों को बनवा कर इस जगह को 'अफ्रीका का यरुशलम' बनाना चाहते थे। आपको बता दें कि यरुशलम ईसाई धर्म का एक पवित्र तीर्थस्थल है। इस शहर को ईसा मसीह की कर्मभूमि कहा जाता है। यहां 150 से ज्यादा चर्च हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
लालिबेला के चर्च, इथियोपिया - फोटो : Social media
एक अनुमान के मुताबिक, चट्टानों को काटकर इन चर्चों को बनवाने में करीब 20 साल लगे थे। इन्हें हथौड़े और छेनी जैसे मामूली औजारों से बनाया गया है। यहां की सबसे खास बात ये है कि एक चर्च को दूसरे चर्च से जोड़ने के लिए चट्टानों को काटकर सुरंग भी बनाई गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
बेत अबा लिबानोस चर्च, लालिबेला - फोटो : Social media
यहां मौजूद 11 चर्चों में 'बेत अबा लिबानोस' अपनी वास्तुकला के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। इसे एक विशाल चट्टान को किनारे से काटकर बनाया गया है। इस चर्च की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसकी तीन ओर से दीवारें नहीं हैं। यह एक खड़ी चट्टान की तरह लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लालिबेला के चर्च, इथियोपिया - फोटो : Social media
इन चर्चों के निर्माण को लेकर कहा जाता है कि इन्हें स्वर्ग से आए देवदूतों ने बनाया है। लालिबेला के लोगों के बीच यह कहानी प्रचलित है कि दिन में यहां मजदूर काम करते थे और जब वो रात के समय सोने चले जाते थे, तब स्वर्ग से उतर कर देवदूत चट्टानों को चर्च का आकार देते थे। साल 1978 में इन चर्चों को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें