फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं 17 बरस का, तू 16 बरस की...' सर्जरी के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग ने गाया गाना, डॉक्टरों ने भी दी प्रतिक्रिया

Fri, 22 Nov 2024 11:46 AM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में 75 वर्षीय गंगा राम यादव ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए एक पुराने फिल्मी गाने को गुनगुना रहे हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन के समय गाना गाता हुआ बुजुर्ग - फोटो : Instagram/@Shikhar_India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग सर्जरी के दौरान गाना गा रहा है। इस वीडियो में 75 वर्षीय गंगा राम यादव एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन कराते हुए 1960 के दशक का मशहूर गाना "मैं 17 बरस का, तू 16 बरस की" गुनगुना रहे हैं। आमतौर पर सर्जरी के दौरान मरीजों को अक्सर डर लगता है और घबराहट महसूस होती है। मगर गंगा राम यादव ने न सिर्फ अपनी हिम्मत की मिसाल दी है बल्कि अपनी मधुर आवाज से सभी लोगों को चकित भी किया है।

विज्ञापन

 

वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि गंगा राम के आंखों पर मास्क पहनाया गया है और तीन डॉक्टर उनका सर्जरी कर रहे हैं। इसी दौरान गंगा राम अपनी मधुर आवाज में सुर के साथ "मैं 17 बरस का, तू 16 बरस की" गाना गाने लगते हैं। बता दें कि यह गाना 1960 के दशक की सबसे मशहूर गानों में से एक है। खैर, डॉक्टर भी गंगा राम के गाना को सुनकर वाह वाह करते दिख रहे हैं। खास बात यह है कि गंगा राम गाना गाने के बाद डॉक्टर से बात भी कर रहा है और अपने गाने का बखान कर रहा है। इसके बाद बातों ही बातों में अपने जवानी के दिनों को याद करते दिख रहा है।

कौन हैं गंगा राम यादव?
बता दें कि गंगा राम यादव सक्ती जिले के हसौद गांव के रहने वाले हैं। उन्हें हर्निया की समस्या थी जिसके लिए उन्हें चांपा के एक निजी नर्सिंग होम एनकेएच में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन थियेटर में जब गंगाराम का ऑपरेशन चल रहा था तभी वो अपने प्यार को याद करते हुए गाना गाने लगे। डॉक्टरों का कहना है कि अक्सर ऐसे मरीज आते हैं जो कि ऑपरेशन के नाम से डर जाते हैं। मगर गंगाराम यादव ने तो गाना गाते हुए ऑपरेशन कराया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग गंगा राम यादव के हौसले की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें