फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: करोड़ों रुपये खर्च करके बनाए शानदार घर, आज तक नहीं आया कोई रहने, जानें 'घोस्ट एस्टेट' क्यों चर्चा में

Thu, 12 Nov 2026 09:31 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajab Gajab: ब्रिटेन के कॉर्नवॉल में 33 घरों का एक आलीशान हाउसिंग प्रोजेक्ट अधूरा रह गया। साल 2019 से यहां बने 10 घर खाली पड़े हैं। कभी आम लोगों को सस्ते घर देने के लिए शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब अपनी बदहाली और करोड़ों रुपये के नुकसान को लेकर चर्चा में है। खास बात यह है कि अब इस पूरी जगह को बेचने की तैयारी है।
 
विज्ञापन
इस कॉलोनी की कहानी हैरान कर देगी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आपने कभी ऐसी कॉलोनी देखी है, जहां घर तो बने हों, सड़कें भी तैयार हों, लेकिन वहां रहने वाला एक भी इंसान न हो? जहां घरों में ताले लटके हों और आसपास पूरी तरह सन्नाटा पसरा हो। सुनने में यह किसी डरावनी फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन ब्रिटेन में ऐसी ही एक जगह मौजूद है। यहां एक-दो नहीं, बल्कि कई घर वर्षों से खाली पड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इन घरों को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन आज तक इनमें कोई परिवार रहने नहीं आया। अब इस पूरी जगह को बेचने की तैयारी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह कहानी
दरअसल, यह मामला यूनाइटेड किंगडम के कॉर्नवॉल इलाके के कैलस्टॉक गांव का है। यहां ब्रिज व्यू नर्सरी नाम से एक हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। इसके तहत कुल 33 घर बनाए जाने थे। साल 2018 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। इसका मकसद स्थानीय लोगों के लिए घर बनाना था। खास बात यह थी कि शुरुआती योजना में 15 घर ऐसे रखे गए थे, जिन्हें कम कीमत पर आम लोगों को उपलब्ध कराया जाना था।

इतने रुपये हो गए खर्च
लेकिन इस प्रोजेक्ट की शुरुआत जितनी अच्छी दिख रही थी, आगे चलकर हालात उतने ही खराब होते चले गए। निर्माण के दौरान डेवलपर्स और स्थानीय प्रशासन के बीच कई तरह के विवाद और मंजूरी से जुड़ी परेशानियां सामने आईं। डेवलपर्स का कहना था कि कॉर्नवॉल काउंसिल से जरूरी मंजूरी मिलने में हुई देरी के कारण उनका खर्च लगातार बढ़ता गया। उनका दावा था कि इस दौरान ब्याज के रूप में करीब 12 लाख पाउंड यानी लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट को बढ़ाना हुआ मुश्किल
इसके अलावा जमीन की बनावट भी परेशानी की वजह बन गई। यहां निर्माण के लिए एक बड़ी रिटेनिंग वॉल और अतिरिक्त सड़क बनाने की जरूरत पड़ी। डेवलपर्स के मुताबिक अकेले रिटेनिंग वॉल पर करीब 7.5 लाख पाउंड यानी लगभग 9 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला था। लगातार बढ़ते खर्च और दूसरी परेशानियों के कारण प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया।

7 साल से खाली पड़े हैं घर
साल 2019 में यहां निर्माण का काम रोक दिया गया। उस समय तक 33 में से सिर्फ 10 घर ही बन पाए थे। इनमें से भी आठ घर लगभग तैयार थे, लेकिन फर्श, कुछ जरूरी फिटिंग और दूसरी फिनिशिंग का काम बाकी था। एक अन्य मकान का निर्माण भी शुरू हुआ था, लेकिन वह भी अधूरा रह गया। आज तक इन घरों में कोई परिवार नहीं रह पाया है। कई मकानों पर ताले और बोर्ड लगे हुए हैं।

अब बिकने जा रही है पूरी कॉलोनी
करीब सात साल से वीरान पड़े इस प्रोजेक्ट को लेकर अब एक नई खबर सामने आई है। नवंबर 2026 में इस पूरी जमीन को बिक्री के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इसमें पहले से बने मकान, अधूरा निर्माण और दूसरी सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि, इसे खरीदने वाले को बाकी निर्माण और जरूरी काम भी पूरे करने होंगे। इस तरह एक बेहतर रिहायशी इलाके का सपना अब अधूरे मकानों और खाली सड़कों तक सिमटकर रह गया है। स्थानीय लोग भी इस बात से नाराज हैं कि इतने साल बीतने के बाद भी उन्हें इस प्रोजेक्ट का कोई फायदा नहीं मिला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें