फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में खाए जाने वाले सात अजीबोगरीब व्यंजन, देखते ही कहेंगे 'ना, ये मेरे बस का नहीं'

Sun, 12 Jan 2020 10:53 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सन्नाकजी - फोटो : Social media
आपने कई ऐसे व्यंजन खाए होंगे, जो सबसे अलग-सबसे अनोखे होंगे, लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे अजीबोगरीब व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देख शायद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यकीनन आप इन व्यंजनों को देखते ही खाने से इनकार कर देंगे, लेकिन कई जगहों पर इन्हें लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
जूमील्स - फोटो : wonderslist.com
इसे जूमील्स कहते हैं। यह मेक्सिको में खास तौर पर पसंद किया जाता है। जूमील्स छह पैरों वाला एक कीड़ा होता है, जिसमें नमक की अच्छी मात्रा पाई जाती है। 
विज्ञापन

3 of 8
सन्नाकजी - फोटो : Social media
ये है सन्नाकजी। ये एक कोरियाई डिश है जिसमें आठ पैरों वाले ऑक्टोपस को काटकर फटाफट खाने के लिए परोसा जाता है। ये समुद्र में पाए जाते हैं। 

4 of 8
स्टिंक हेड्स - फोटो : Fit Phreak
इस व्यंजन का नाम है स्टिंक हेड्स। इसे अलास्का में काफी पसंद किया जाता है। इसे किंग सैलमन नाम की मछली से बनाया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
फ्रॉग शशीमी - फोटो : Social media
इस व्यंजन को कहते हैं फ्रॉग शशीमी। नाम से ही आपको पता चल गया होगा कि इस व्यंजन को मेंढक से बनाया जाता है। जापान में इसे लोग खूब पसंद करते हैं। दरअसल, यह व्यंजन बनाने के लिए जब मेंढक को काटकर प्लेट में परोसा जाता है तो उसका दिल धड़कता रहता है। 
विज्ञापन

6 of 8
कोबरा का दिल - फोटो : Social media
आमतौर पर कोबरा सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, वहीं वियतनाम में लोग कोबरा का दिल खाते हैं। दरअसल, ग्राहकों के सामने ही कोबरा को काटकर उसके दिल को प्लेट पर रख कर परोसा जाता है। 
विज्ञापन

7 of 8
शिराको - फोटो : Social media
ये है शिराको, जो एक जापानी खाना है। इसे मछली के गुप्तांग से बनाया जाता है। रूस, रोमानिया और सिसिली में इस व्यंजन को लोग काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
होल शीप हेड - फोटो : Social media
इस व्यंजन को 'होल शीप हेड' कहते हैं। इसे आइसलैंड में खाया जाता है। यहां भेड़ के सिर को लोग खाते हैं, जबकि उसके दिमाग को छोड़ देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें