फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending: पुल से नीचे लटककर 7 फीट के अजगर को शख्स ने कुछ ऐसे निकाला बाहर, 3 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

Tue, 04 Feb 2025 06:24 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सांप एक ऐसा सरिसृप है जिसे देखते ही ज्यादातर लोग डर के मारे भागने लगते हैं। मगर सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अजगर सांप को ऐसे पकड़कर नहर से बाहर निकाल रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
विज्ञापन
अजगर सांप को लड़का ने खेल-खेल में पकड़ा - फोटो : Instagram/@vishalsnakesaver
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भयावह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक विशाल अजगर को नहर से बाहर निकाल रहा है। यह वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं। सांप को पकड़े वाले व्यक्ति के इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक ये शख्स एक स्नैक रेस्क्यू करने का काम करता है। सांप एक ऐसा सरिसृप है जिसे देखते ही ज्यादातर लोग डर के मारे भागने लगते हैं। मगर जिस तरह से यह शख्स सांप को नहर से निकालता है, वीडियो में उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो सांप से खेल रहा हो। वीडियो देखकर स्पष्ट कहा जा सकता है कि यह घटना किसी ग्रामीण क्षेत्र का है। ध्यान देने वाले बात यह है कि इस वीडियो को 3 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर "वायरल स्नेक सेवर" नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग एक नहर के पुल पर बैठे हुए हैं। तभी पुल से नीचे पानी में एक अजगर सांप दिखता है। तभी एक लड़का पुल के आधे नीचे उतरकर के सांप को एक डंडे से खीचता है और उसका पूंछ पकड़कर बाहर निकलता है। इस बीच में अजगर कई बार हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन लड़का बड़ी ही सावधानी और कुशलता से वह विशाल अजगर को पानी से बाहर खींच लाता है। वीडियो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सांप की लंबाई लगभग 7-8 फुट होगी।

ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: टेकऑफ से ठीक पहले विमान से निकलने लगी आग की लपटें, कैमरे में कैद हुआ भयावह नजारा
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रियाएं
लोगों इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही बहुत से लोग आदमी का आत्मविश्वास और शांत स्वभाव देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा कि- दम कलेजे में होना चाहिए हथियार तो चौकीदार भी रखता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि- भाई के बाजुओं में दम है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vishalsnakesaver नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 3 करोड़ 63 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही 11 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें