फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी प्रतियोगिता: 300 महिलाओं ने दुल्हन की ड्रेस पहनकर लगाई दौड़, जीतने वाली को मिले लाखों रुपये

Tue, 26 Nov 2019 12:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
थाईलैंड में हुई अनोखी प्रतियोगिता - फोटो : VCG Photo
विज्ञापन

खास बातें 

  • दुल्हनों के साथ दूल्हे भी इस अनोखी रेस में हिस्सा लेते हैं
  • सालाना होने वाली इस प्रतियोगिता में जीतने वाली दुल्हन को लाखों का वेडिंग पैकेज दिया जाता है

विज्ञापन

दुनिया में तरह-तरह की प्रतियोगिताएं होती रहती हैं, जिसमें कुछ अनोखी तो कुछ हैरतअंगेज होती हैं। ऐसी ही एक अनोखी प्रतियोगिता थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी रविवार को हुई, जिसमें एक साथ 300 महिलाओं ने दुल्हन की ड्रेस पहनकर सड़क पर दौड़ लगाई। इस प्रतियोगिता में जीतने वाली महिला को करीब 71 लाख रुपये का वेडिंग पैकेज दिया गया। 

 इस अनोखी रेस का आयोजन बैंकॉक में हर साल किया जाता है और लाखों रुपये का वेडिंग पैकेज देकर महिलाओं की शादी को यादगार बनाया जाता है। 

इस प्रतियोगिता की खास बात ये है कि रेस में दुल्हनों के साथ दूल्हे भी दौड़ लगाते हैं। पिछले साल भी नवंबर के महीने में ही रेस का आयोजन किया गया था, जिसमें 100 दुल्हनों ने हिस्सा लिया था और जीतने वाली दुल्हन को करीब 43 लाख रुपये का वेडिंग पैकेज दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें